10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अरबाज खान दूसरी बार पिता बने? शूरा खान ने बेटी को दिया जन्म : रिपोर्ट

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अरबाज खान दूसरी बार पिता बने? शूरा खान ने बेटी को दिया जन्म : रिपोर्ट

सारांश

अरबाज खान और शूरा खान की खुशखबरी ने सभी को चौंका दिया है। इस नए नन्हे मेहमान के आगमन से खान परिवार में खुशी का माहौल है। जानिए इस खास मौके की पूरी कहानी!

मुख्य बातें

अरबाज खान और शूरा खान अब एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं।
शूरा खान ने 5 अक्टूबर को बेटी को जन्म दिया।
यह अरबाज का दूसरी बार पिता बनने का अनुभव है।
खान परिवार में बेटी के आगमन से खुशी का माहौल है।
अरबाज और शूरा की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी।

मुंबई, 5 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान अब एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुई शूरा ने 5 अक्टूबर को एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया।

हालांकि, अरबाज और शूरा खान ने अभी तक इस खुशखबरी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्टों ने खान परिवार के नए सदस्य के स्वागत की पुष्टि की है।

इससे पहले, अरबाज खान के भाई सोहेल खान का एक वीडियो रविवार को सामने आया था, जिसमें वह अस्पताल में अपने भाई से मिलने जाते हुए दिखाई दिए। सूत्रों के अनुसार, शूरा खान को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है।

29 सितंबर को अरबाज खान के घर पर शूरा खान की गोद भराई का समारोह आयोजित किया गया था। इस खास समारोह में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए, जिनमें भाई सलमान खान, सोहेल खान, सोहेल के बेटे निर्वाण खान, बहन अर्पिता खान और यूलिया वंतूर शामिल थे।

इस फंक्शन में अभिनेत्री निया शर्मा, जन्नत जुबैर और गौहर खान को भी देखा गया था। सोशल मीडिया पर शूरा खान की गोद भराई की तस्वीरें तेजी से वायरल हुई थीं।

बता दें कि इस साल की शुरुआत से ही शूरा खान की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं। इस साल जून में अरबाज खान ने शूरा के गर्भवती होने की पुष्टि की थी।

अरबाज खान 25 साल बाद दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा से एक बेटा, अरहान खान है। बेटी के आगमन से खान परिवार की खुशी दोगुनी हो गई है, क्योंकि यह खान परिवार की पहली बेटी है।

बता दें कि अरबाज और शूरा की पहली मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी, जहां शूरा एक मेकअप आर्टिस्ट थीं। इसके बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की और दिसंबर 2023 में मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली। यह अरबाज की दूसरी शादी है।

इससे पहले, उन्होंने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। 2017 में अरबाज और मलाइका का तलाक हुआ था। अलग होने के बाद भी, वे दोनों अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

अरबाज खान और शूरा खान का यह नया अध्याय न केवल उनकी व्यक्तिगत जिंदगी के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह बॉलीवुड में परिवार के महत्व को भी दर्शाता है। खान परिवार का यह नया सदस्य उनके लिए एक नई शुरुआत है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अरबाज खान की पत्नी ने कब बेटी को जन्म दिया?
शूरा खान ने 5 अक्टूबर को बेटी को जन्म दिया।
अरबाज खान के पहले बच्चे का नाम क्या है?
अरबाज खान का पहला बेटा अरहान खान है।
अरबाज खान की पत्नी की गोद भराई कब हुई थी?
शूरा खान की गोद भराई 29 सितंबर को हुई थी।
अरबाज खान की शादी कब हुई थी?
अरबाज खान और शूरा की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी।
अरबाज खान की पहली पत्नी कौन हैं?
अरबाज खान की पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 दिन पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले