17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

असम राइफल्स भर्ती 2026: 117 पदों पर हवलदार सहित आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 11 मई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
असम राइफल्स भर्ती 2026: 117 पदों पर हवलदार सहित आवेदन की प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 11 मई

सारांश

असम राइफल्स ने हवलदार समेत 117 विभिन्न पदों पर भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 11 मई है। योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका है।

मुख्य बातें

असम राइफल्स ने 117 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।
आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई है।
योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में उपलब्ध है।
हवलदार समेत विभिन्न तकनीकी पदों पर आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना अनिवार्य है।

दिसपुर, 10 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की खोज में लगे युवाओं के लिए असम राइफल्स ने हवलदार समेत कुल 117 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है। यह एक सुनहरा अवसर है।

असम राइफल्स द्वारा मांगे गए 117 पदों में शामिल हैं: राइफलमैन/राइफलवुमन जनरल ड्यूटी (जीडी) (पुरुष और महिला) के 95 पद; वारंट ऑफिसर सिफर (केवल पुरुष) के 6 पद; हवलदार क्लर्क (पुरुष और महिला) के 3 पद; राइफलमैन इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल (ईएफएस), राइफलमैन आर्मरर और राइफलमैन मेसन (केवल पुरुष) के 2-2 पद; और राइफलमैन लाइनमैन (एलएमएन) फील्ड, राइफलमैन रिकवरी व्हीकल मैकेनिक, राइफलमैन इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक व्हीकल (ईएमवी), राइफलमैन मेटलस्मिथ, राइफलमैन स्टोर कीपर टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियर), राइफलमैन व्हीकल मैकेनिक (वीएम) और राइफलमैन इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक (केवल पुरुष) के 1-1 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन (ईमेल) और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें।

आवेदन करने के लिए पात्रता केवल उन कर्मियों के आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए है, जो कार्रवाई में मारे गए हों, सेवा के दौरान जिनकी मृत्यु हो गई हो, चिकित्सा कारणों से सेवामुक्त कर दिए गए हों या सेवा के दौरान लापता हो गए हों।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकालें। सभी आवश्यक जानकारियों को भरकर और सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर 'असम राइफल्स महानिदेशालय (भर्ती शाखा), लैतकोर, शिलांग मेघालय - 793010' पते पर भेजें या नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल करें। आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि असम राइफल्स द्वारा जारी पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जिसमें योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, वेतन आदि से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उन युवाओं के लिए बेहद उपयोगी हो सकता है जो सेना में शामिल होने की ख्वाहिश रखते हैं।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

असम राइफल्स में कितने पदों पर भर्ती की जा रही है?
असम राइफल्स में कुल 117 पदों पर भर्ती की जा रही है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई है।
हवलदार समेत किन पदों पर आवेदन किया जा सकता है?
हवलदार सहित राइफलमैन, वारंट ऑफिसर, और अन्य तकनीकी पदों पर आवेदन किया जा सकता है।
क्या आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है?
हाँ, आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 दिन पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले