28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार की जनता को पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर भरोसा है? : शाहनवाज हुसैन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार की जनता को पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर भरोसा है? : शाहनवाज हुसैन

सारांश

बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की बढ़त और भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के चुनावी दावों पर एक दिलचस्प नजर। क्या पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर बिहार की जनता का विश्वास बना रहेगा?

मुख्य बातें

एनडीए की बढ़त जारी है।
शाहनवाज हुसैन का जीत का दावा।
महिलाओं के लिए सशक्तिकरण कार्य जारी।
बिहार में विकास की गति तेज।
निर्वाचन आयोग के आंकड़े।

नई दिल्ली, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। अब तक के रुझानों के अनुसार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बढ़त बनाए हुए है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जीत का दावा किया।

शाहनवाज हुसैन ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "कई राउंड की गिनती हो गई है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि हम जीत रहे हैं। भारी बहुमत से हम आगे हैं और सरकार बना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनता को पूरा भरोसा है। इस भरोसे का परिणाम है कि हम जीत रहे हैं।"

उन्होंने यह भी कहा, "बिहार में उद्योग, रोजगार और लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है। हम स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने वाले हैं।"

भाजपा सांसद अरुण सिंह ने कहा, बिहार में एनडीए को प्रचंड जीत मिलने वाली है। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बहुत काम हुआ है, जिसका सीधा लाभ गरीबों और किसानों को मिला है। मजबूत कानून व्यवस्था के परिणामस्वरूप बिहार की जनता एनडीए को प्रचंड बहुमत से जीत दिला रही है।

बिहार चुनाव में महिलाओं के बढ़ते रुझान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, "बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत काम हुआ है। उन्हें मकान मिलना, लखपति दीदी बनाना, आजीविका के माध्यम से उनका सम्मान करना जैसे अनेक कार्य हुए हैं। बिहार की महिलाओं को पीएम मोदी पर अटूट विश्वास है। नीतीश कुमार ने बिहार में कानून का राज लाया है, जिससे विकास की गति तेज हुई है।"

चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार सुबह करीब 10.45 बजे तक नीतीश कुमार की जदयू सबसे अधिक 82 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरे नंबर पर भाजपा 76 सीट पर आगे है। इसके अलावा लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 37 सीटों पर आगे चल रही है। चिराग पासवान की लोजपा (आर) 21 सीटों पर और कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

यह उल्लेखनीय है कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ। 6 नवंबर को पहले चरण में 121 सीटों और 11 नवंबर को दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान हुआ। सभी नतीजे शुक्रवार को आ रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बिहार की जनता का एनडीए पर भरोसा दर्शाता है कि वे विकास और स्थिरता की ओर बढ़ना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए कार्यों की सराहना की जा रही है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में किसका नेतृत्व है?
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेतृत्व पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार कर रहे हैं।
बिहार में महिलाओं को क्या लाभ मिला है?
बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं, जैसे मकान मिलना और आजीविका के माध्यम से सम्मान।
चुनाव के ताजा रुझान क्या हैं?
चुनाव आयोग के अनुसार, जदयू 82 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 76 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले