24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार के रोहतास में ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन की मौत हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार के रोहतास में ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन की मौत हुई?

सारांश

बिहार के रोहतास जिले में एक अनियंत्रित ट्रक और ऑटो के बीच हुई भयानक टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई। इस घटना ने नवरात्रि के पर्व पर मातम का माहौल बना दिया है। जानें इस दुखद घटना के बारे में अधिक।

मुख्य बातें

अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी।
तीन लोगों की मौत हुई और एक गंभीर रूप से घायल।
घटना तिलौथू क्षेत्र में हुई।
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया।
मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं।

सासाराम, 29 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक और ऑटो के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा तिलौथू-डेहरी मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट हुआ।

जानकारी के अनुसार, ट्रक डेहरी की ओर जा रहा था और ओवरलोडेड होने के कारण तिलौथू पेट्रोल पंप के पास ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और उसने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और लोगों की मदद से सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों के अनुसार, घायल की हालत नाजुक है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जाते हैं। मृतकों की पहचान चितरंजन यादव उर्फ अंशु, सोनाक्षी कुमारी (10) और आयुष कुमार (8) के रूप में की गई है। सभी औरंगाबाद जिले के नबीनगर के रहने वाले थे।

नवरात्रि के सप्तमी के दिन हुए इस हादसे के बाद मृतकों के घर पर दशहरा की खुशी मातम में बदल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसर गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में कितने लोग घायल हुए?
इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मृतकों की पहचान क्या है?
मृतकों की पहचान चितरंजन यादव, सोनाक्षी कुमारी और आयुष कुमार के रूप में की गई है।
पुलिस ने क्या कदम उठाए?
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घायल व्यक्ति की स्थिति कैसी है?
घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले