18 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिलासपुर भूस्खलन हादसे ने देश को झकझोर दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिलासपुर भूस्खलन हादसे ने देश को झकझोर दिया?

सारांश

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुए भूस्खलन ने 10 लोगों की जान ले ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। बचाव कार्य जारी है। जानें इस ट्रेजेडी के बारे में और नेताओं की प्रतिक्रियाएँ।

मुख्य बातें

बिलासपुर में भूस्खलन ने 10 लोगों की जान ली।
राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्रियों ने शोक व्यक्त किया।
एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में लगी हैं।
पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सरकार सक्रिय है।
घायलों को त्वरित उपचार दिया जा रहा है।

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मंगलवार शाम को हुए भीषण भूस्खलन ने एक बस को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए हैं। इस त्रासदी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, "हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन के कारण हुए बस हादसे से मन अत्यंत दुखी है। एनडीआरएफ की टीमें घटना स्थल पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य में लगी हैं। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, "हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता क्षेत्र में हुए भीषण भूस्खलन में एक बस के चपेट में आने से कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू से दुर्घटना स्थल पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली।"

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल व भाजपा कार्यकर्ताओं को पीड़ितों की तत्काल सहायता में लगाने का अनुरोध किया और बिलासपुर एम्स प्रशासन को त्वरित उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जेपी नड्डा ने पोस्ट में आगे लिखा, "शोक संतप्त परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं एवं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में आत्मबल प्रदान करें।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भूस्खलन में कितने लोग हताहत हुए?
भूस्खलन के इस हादसे में 10 लोगों की जान गई है।
कौन-कौन से नेता इस हादसे पर शोक व्यक्त किया?
इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा ने शोक व्यक्त किया।
राहत कार्य में कौन सी टीमें शामिल हैं?
एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में लगी हुई हैं।
क्या घायलों का इलाज किया जा रहा है?
बिलासपुर एम्स प्रशासन घायलों को त्वरित उपचार सुविधा प्रदान कर रहा है।
इस घटना में क्या सरकार की कोई प्रतिक्रिया थी?
सरकार के नेताओं ने शोक व्यक्त किया और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले