17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चंडीगढ़ प्रशासन में 257 पदों पर भर्ती, क्लर्क और स्टेनो के लिए आवेदन 6 अप्रैल से शुरू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चंडीगढ़ प्रशासन में 257 पदों पर भर्ती, क्लर्क और स्टेनो के लिए आवेदन 6 अप्रैल से शुरू

सारांश

चंडीगढ़ प्रशासन ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 257 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होगी। जानें कैसे करें आवेदन!

मुख्य बातें

क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 257 पदों पर भर्ती।
आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू।
आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट शामिल।
सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार।

चंडीगढ़, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा उम्मीदवारों के लिए एक विशिष्ट अवसर उपलब्ध हुआ है। चंडीगढ़ प्रशासन ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट (ग्रुप- ‘सी’) के लिए कुल 257 पदों पर भर्ती का एक संक्षिप्त आधिकारिक नोटिस जारी किया है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 6 अप्रैल से शुरू होगी। ऐसे में जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक सक्रिय होने के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा मांगे गए 257 पदों में से 234 पद क्लर्क के और 23 पद स्टेनो टाइपिस्ट के हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार पात्रता और अनुभव होना अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल/टाइपिंग टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद अनुसार 7वें सीपीसी के अनुसार स्तर 2 से 3 के बीच होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले चंडीगढ़ प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें और आवश्यक दस्तावेज़ सही आकार में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें। अंत में, आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकालें।

चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जल्द ही जारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन की अंतिम तिथि आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होगी, और अंतिम तिथि की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।
भर्ती के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?
उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री और अनुभव होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया में क्या शामिल है?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल/टाइपिंग टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों की संख्या क्या है?
कुल 257 पद हैं, जिनमें से 234 क्लर्क और 23 स्टेनो टाइपिस्ट के हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले