जर्मन कंपनियों की चीन में बढ़ती भूमिका: वैश्विक संपत्ति आवंटन में महत्वपूर्ण योगदान
सारांश
Key Takeaways
- जर्मन कंपनियाँ चीन में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश कर रही हैं।
- बॉश ने 60 अरब युआन का निवेश किया है।
- बास्फ का चीन में 140 साल का इतिहास है।
- 93 प्रतिशत जर्मन उद्यम चीन में बने रहेंगे।
- आने वाले वर्षों में निवेश बढ़ाने की योजना है।
बीजिंग, २४ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। हाल के दिनों में जर्मन कंपनियाँ चीन में बेहद सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने चाइनीज़ डेवलपमेंट हाई-लेवल फोरम में भाग लिया और वाणिज्य मंत्रालय सहित सरकारी संस्थानों से संवाद किया। उनका जोर महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को बढ़ाने पर है, ताकि चीन की १५वीं पंचवर्षीय योजना के प्रारंभिक वर्षों के अवसर का लाभ उठाया जा सके।
जर्मन बॉश ग्रुप के बोर्ड अध्यक्ष स्टेफान हार्टंग ने चाइना मीडिया ग्रुप को बताया कि पिछले दस वर्षों में बॉश ने चीन में कुल ६० अरब युआन का निवेश किया है। हम महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने निवेश का विस्तार कर रहे हैं। इस जनवरी में हमने लाइट इलेक्ट्रिक ड्राइव प्रणाली के उत्पादन केंद्र के लिए परियोजना की शुरुआत की।
अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि २०२७ में इस नए कारखाने में उत्पादन शुरू होगा। पिछले नवंबर में हमने पूर्वी चीन के सूचो शहर में १० अरब युआन के निवेश की घोषणा की थी। आगामी वर्षों में हमारा ध्यान स्मार्ट ड्राइविंग और स्मार्ट केबिन पर रहेगा। चीन एक नवाचारी बाजार है और अनुसंधान एवं विकास का केंद्र भी है।
बास्फ ग्रुप के अध्यक्ष मारकस कामेथ ने सीएमजी को बताया कि चीन में बास्फ का इतिहास १४० साल से अधिक पुराना है। हम हमेशा चीन को वैश्विक संपत्ति के आवंटन और विकास का केंद्र मानते हैं। यह सप्ताह हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बास्फ चैनच्यांग एकीकृत केंद्र में उत्पादन का पूरा काम शुरू होगा, जो चीन में बास्फ के विकास का नया अध्याय जोड़ देगा।
हाल ही में चीन-जर्मनी वाणिज्य संघ द्वारा जारी 2025-26 वाणिज्य विश्वास पड़ताल रिपोर्ट के अनुसार, चीन में स्थित 93 प्रतिशत जर्मन उद्यम चीनी बाजार में बने रहेंगे और आधे से अधिक उद्यमों ने कहा है कि वे अगले दो वर्षों में चीन में अपने निवेश को बढ़ाएंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)