3 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने 100 ई-बसों को हरी झंडी दिखाई और इंटरस्टेट ई-बस सेवा शुरू की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने 100 ई-बसों को हरी झंडी दिखाई और इंटरस्टेट ई-बस सेवा शुरू की?

सारांश

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई ई-बसों को शुरू किया और इंटरस्टेट ई-बस सेवा का उद्घाटन किया। यह कदम दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में सुधार और प्रदूषण नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण है। यह नई बसें यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर प्रदान करेंगी।

मुख्य बातें

दिल्ली में 100 नई ई-बसों का संचालन शुरू हुआ।
इंटरस्टेट ई-बस सेवा का उद्घाटन किया गया।
सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए सक्रिय कदम उठा रही है।
ई-बसें यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव देंगी।
दिल्ली में कुल 3400 ई-बसें संचालित हो रही हैं।

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को डीटीसी के बेड़े में 100 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही दिल्ली के धौला कुआं से हरियाणा के धारूहेड़ा तक इंटरस्टेट ई-बस सेवा की शुरुआत भी की गई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। ड्राइवरों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सहायता के बिना दिल्ली चल नहीं सकती है। इन बसों से साफ, सस्ती और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन को और मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में और बसें लाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए हमारी सरकार लगातार दीर्घकालिक और प्रभावी समाधान लागू कर रही है। इसी कड़ी में डीटीसी के बेड़े में नई ई-बसें शामिल की गई हैं। हमारा लक्ष्य है कि अगले साल तक डीटीसी की सभी बसें इलेक्ट्रिक हों, ताकि दिल्ली का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह उत्सर्जन से मुक्त बन सके। इसी सोच के साथ हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि कई वर्षों से बंद पड़ी इंटरस्टेट बस सेवा को हमारी सरकार ने फिर से शुरू किया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये बसें न केवल प्रदूषण कम करेंगी, बल्कि रोजाना दिल्ली-एनसीआर आने-जाने वाले लोगों का सफर सुरक्षित और आरामदायक भी होगा।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार ने इंटरस्टेट बसों को बंद कर दिया था, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दिल्ली में भाजपा सरकार आने के बाद लगातार बस सेवा में विस्तार किया जा रहा है। मैं इसके लिए दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह और अधिकारियों को बधाई देती हूं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि अब तक दिल्ली में 3400 ई-बसें दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में जुड़ चुकी हैं। जब भी दिल्ली में प्रदूषण पर चर्चा होती है, तो सबसे जरूरी है कि परिवहन व्यवस्था को सही किया जाए। इसी को देखते हुए हमारी सरकार काम कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह जी और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

इसके सफल कार्यान्वयन के लिए सही प्रबंधन और निगरानी की आवश्यकता है।
RashtraPress
3 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली में ई-बस सेवा कब शुरू हुई?
दिल्ली में ई-बस सेवा 18 दिसंबर को शुरू की गई।
इंटरस्टेट ई-बस सेवा का क्या लाभ है?
यह सेवा यात्रियों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।
दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए क्या कदम उठा रही है?
दिल्ली सरकार ने दीर्घकालिक समाधान और नई ई-बसों का समावेश किया है।
क्या ई-बसें सस्ती हैं?
हाँ, ई-बसें सस्ती और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन का हिस्सा होंगी।
दिल्ली में कितनी ई-बसें शामिल की गई हैं?
अब तक दिल्ली में 3400 ई-बसें शामिल की जा चुकी हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले