23 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली-एनसीआर में 14 से 20 अगस्त तक होगी लगातार बारिश?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली-एनसीआर में 14 से 20 अगस्त तक होगी लगातार बारिश?

सारांश

दिल्ली-एनसीआर में 14 से 20 अगस्त तक लगातार बारिश का अनुमान है। बारिश से तापमान में गिरावट और एक्यूआई में सुधार हुआ है। जानिए मौसम की पूरी जानकारी और इससे संबंधित सावधानियों के बारे में।

मुख्य बातें

14 से 20 अगस्त तक एनसीआर में बारिश का अनुमान है।
तापमान में गिरावट आएगी।
एक्यूआई में सुधार होगा।
लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बारिश के कारण ताजा हवा का अनुभव होगा।

नोएडा, 14 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। आज सुबह से ही दिल्ली और पूरे एनसीआर में हुई बरसात ने मौसम को आनंददायक बना दिया है। लगातार बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है और एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी सुधार देखने को मिला है।

भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, एनसीआर में इस पूरे सप्ताह बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा। विभाग का कहना है कि 14 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक आसमान में अधिकतर बादल रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से लेकर तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

14 अगस्त को सुबह भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि ह्यूमिडिटी 100 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। 15 और 16 अगस्त को भी एक या दो बार तेज बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

17 अगस्त को मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है, वहीं 18 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दिन आर्द्रता में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना है। 19 और 20 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है।

लगातार हो रही बारिश का असर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर भी देखने को मिल रहा है। प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय गिरावट आई है और एनसीआर के कई हिस्सों में हवा ‘अच्छी’ श्रेणी में दर्ज की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के कारण वायुमंडल में मौजूद धूल और प्रदूषक तत्व धुल गए हैं, जिससे लोगों को ताजी और स्वच्छ हवा मिल रही है।

मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगले कुछ दिनों तक एनसीआर में बारिश और ठंडक का आनंद लेते हुए लोग उमस और गर्मी से राहत महसूस करेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह समझना चाहिए कि मौसम बदलावों का असर हमारे जीवन पर पड़ता है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश की यह अवधि न केवल तापमान को नियंत्रित करेगी, बल्कि एक्यूआई में सुधार भी लाएगी। जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
RashtraPress
23 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली-एनसीआर में बारिश कब शुरू होगी?
14 अगस्त से बारिश शुरू होगी और 20 अगस्त तक जारी रहेगी।
बारिश से तापमान में कितना बदलाव आएगा?
बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी, अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
क्या बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार होगा?
हां, बारिश से प्रदूषण का स्तर घटेगा और एक्यूआई में सुधार होगा।
क्या किसी तरह की चेतावनी जारी की गई है?
फिलहाल मौसम विभाग ने कोई चेतावनी नहीं दी है, लेकिन सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
आर्द्रता का स्तर कितना हो सकता है?
ह्यूमिडिटी 100 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले