16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आपने शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘दिल मद्रासी’ के नए गाने ‘कैसे करूं’ का टीजर देखा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आपने शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘दिल मद्रासी’ के नए गाने ‘कैसे करूं’ का टीजर देखा?

सारांश

शिवकार्तिकेयन की आगामी फिल्म ‘दिल मद्रासी’ का नया गाना ‘कैसे करूं’ का टीजर जारी हुआ है। इस गाने में रुकमणी और शिवकार्तिकेयन का रोमांस दर्शकों को भा रहा है। क्या आप इस प्यारी जोड़ी का इंतजार कर रहे हैं? जानिए फिल्म के बारे में और भी दिलचस्प बातें!

मुख्य बातें

शिवकार्तिकेयन और रुकमणी का रोमांस ५ सितंबर को रिलीज होगी ‘दिल मद्रासी’ एआर मुरुगदॉस का निर्देशन अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत फिल्म में कई स्टार कास्ट शामिल हैं

चेन्नई, २ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण भारतीय अभिनेता शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘दिल मद्रासी’ का नया गाना ‘कैसे करूं’ का टीजर जारी किया गया है। इस गाने में रुकमणी और शिवकार्तिकेयन का रोमांस दर्शकों को भा रहा है।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "स्क्रीन पर सबसे प्यारी जोड़ी आ गई है, जिन्हें देखने के बाद आपको उनसे प्यार हो जाएगा। ‘दिल मद्रासी’ ५ सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी।"

गाने की इस पहली झलक में शिवकार्तिकेयन और रुकमणी की प्यारी नोक-झोंक देखने को मिल रही है।

शिवकार्तिकेयन इस फिल्म के माध्यम से प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एआर मुरुगदॉस के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। मुरुगदॉस एक प्रसिद्ध निर्देशक हैं, जो खासतौर पर सामाजिक मुद्दों पर आधारित एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘गजनी’, ‘हॉलिडे: अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं।

इस फिल्म के ट्रेलर में शिवकार्तिकेयन का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला था। फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ५ सितंबर को यह सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

एक इंटरव्यू में फिल्म के निर्देशक एआर मुरुगदॉस ने कहा था कि इस फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद शाहरुख खान थे। उनसे पहले इस किरदार के बारे में चर्चा हुई थी, लेकिन तब मुरुगदॉस के पास स्क्रिप्ट नहीं थी। फिल्म की प्रगति में देरी के कारण शाहरुख खान के साथ बात नहीं बनी। अंततः शिवकार्तिकेयन को इस फिल्म के लिए चुना गया।

‘दिल मद्रासी’ की सिनेमैटोग्राफी सुदीप एलामोन ने की है, जबकि संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। कोलावेरी डी से म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा अनिरुद्ध ने पिछले कुछ वर्षों में ‘बेस्ट’, ‘विक्रम’, ‘जेलर’, ‘जवान’, ‘लियो’, ‘इंडियन २’ जैसी कई हिट फिल्मों का संगीत तैयार किया है।

‘दिल मद्रासी’ को लक्ष्मी मूवीज ने प्रोड्यूस किया है। इसमें रुकमणी वसंथ के साथ विद्युत जामवाल, बीजू मेनन, शबीर और विक्रांत जैसे सितारे भी शामिल हैं। फिल्म की एडिटिंग श्रीकर प्रसाद ने की है। एक्शन दृश्य केविन और धिलिप मास्टर्स द्वारा निर्देशित किए गए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

‘दिल मद्रासी’ कब रिलीज होगी?
यह फिल्म ५ सितंबर को रिलीज होगी।
गाने ‘कैसे करूं’ के बारे में क्या खास है?
इस गाने में शिवकार्तिकेयन और रुकमणी का रोमांस दर्शाया गया है।
इस फिल्म के निर्देशक कौन हैं?
फिल्म के निर्देशक एआर मुरुगदॉस हैं।
क्या शिवकार्तिकेयन पहली बार एआर मुरुगदॉस के साथ काम कर रहे हैं?
हाँ, वह पहली बार उनके साथ इस फिल्म में काम कर रहे हैं।
फिल्म का संगीत किसने दिया है?
फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले