गाजियाबाद: चोरी के इरादे से क्लीनिक में घुसे युवक की जान फायर सर्विस ने बचाई

Click to start listening
गाजियाबाद: चोरी के इरादे से क्लीनिक में घुसे युवक की जान फायर सर्विस ने बचाई

सारांश

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक युवक चोरी के इरादे से क्लीनिक में घुसा, लेकिन फायर सर्विस की तत्परता से उसकी जान बच गई। जानें पूरी कहानी।

Key Takeaways

  • फायर सर्विस की तत्परता ने एक जीवन को बचाया।
  • युवक चोरी की नियति से क्लीनिक में घुसा था।
  • युवक का गला फंसने के कारण गंभीर खतरे में था।
  • पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
  • यह घटना सुरक्षा के उपायों की महत्ता को दर्शाती है।

गाजियाबाद, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र के अभय खंड में शनिवार दोपहर एक अनोखी घटना हुई, जब चोरी के इरादे से एक युवक क्लीनिक में घुसने की कोशिश में फंस गया। फायर सर्विस की तत्परता ने उसकी जान बचाई।

घटना की सूचना दोपहर लगभग 1:15 बजे फायर स्टेशन वैशाली को मिली, जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति क्लीनिक के अंदर फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से रेस्क्यू टेंडर को तुरंत भेजा गया। जब अग्निशमन अधिकारी और उनकी टीम मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एक युवक क्लीनिक के शटर और कंक्रीट की दीवार के बीच बुरी तरह फंस गया था।

युवक की पहचान अभिषेक पुत्र गणेश, बिहार निवासी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने देर रात चोरी की नीयत से क्लीनिक में प्रवेश करने की कोशिश की थी। वह छत से उतरते समय संतुलन खो बैठा और शटर और दीवार के बीच फंस गया। इसके चलते उसका गला बुरी तरह चुट गया और वह लटक गया, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने विशेष रेस्क्यू उपकरणों का उपयोग करते हुए सावधानीपूर्वक शटर को हटाया और युवक की गर्दन को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान युवक को किसी प्रकार की अतिरिक्त चोट न पहुंचे, इसका पूरा ध्यान रखा गया।

कुछ समय के प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Point of View

NationPress
14/04/2026

Frequently Asked Questions

क्या युवक को चोट आई थी?
हां, युवक का गला फंसने के कारण बुरी तरह चुट गया था, लेकिन उसे गंभीर चोट नहीं आई।
फायर सर्विस ने युवक को कैसे बचाया?
फायर सर्विस टीम ने विशेष उपकरणों का उपयोग करते हुए सावधानीपूर्वक शटर को हटाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस ने युवक से क्या पूछताछ की?
पुलिस ने युवक से चोरी के इरादे और उसकी योजना के बारे में पूछताछ की।
यह घटना कब हुई?
यह घटना 11 अप्रैल को दोपहर में हुई थी।
युवक की पहचान क्या है?
युवक की पहचान अभिषेक पुत्र गणेश, बिहार निवासी के रूप में हुई है।
Nation Press