क्या मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 की नीलामी से दूर रहकर सही फैसला लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 की नीलामी से दूर रहकर सही फैसला लिया?

सारांश

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 की नीलामी में भाग न लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया और आईपीएल के दौरान बिताए समय को याद किया। जानें उनके इस फैसले के पीछे की वजह और आईपीएल में उनके योगदान के बारे में।

मुख्य बातें

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 की नीलामी में भाग नहीं लिया।
मैक्सवेल ने इसे एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।
उन्होंने आईपीएल में बिताए समय को याद किया है।
मैक्सवेल का आईपीएल करियर 141 मैचों का है।
उनके द्वारा बनाए गए कुल रन 2,819 हैं।

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 की नीलामी अबु धाबी में 16 दिसंबर को आयोजित होगी। इस नीलामी के लिए 1,355 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर किया है। इनमें से ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नाम शामिल नहीं है। मैक्सवेल ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है और इसे उन्होंने एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए अपना नाम न देने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा, "आईपीएल में कई यादगार सत्रों के बाद, मैंने इस वर्ष नीलामी में अपना नाम न डालने का निर्णय लिया है। यह एक महत्वपूर्ण निर्णय है। इस लीग ने मुझे बहुत कुछ दिया है, जिसके लिए मैं आभारी हूं।"

मैक्सवेल ने आगे लिखा, "आईपीएल ने मुझे एक क्रिकेटर और इंसान के रूप में विकसित होने में मदद की है। मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला, शानदार फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और ऐसे दर्शकों के सामने प्रदर्शन करने का अवसर मिला जिनका उत्साह अद्वितीय है। भारत की यादें, चुनौतियां और ऊर्जा हमेशा मेरे साथ रहेंगी। इतने वर्षों में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, उम्मीद है जल्द ही मिलेंगे।"

ग्लेन मैक्सवेल पिछले सीजन में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन उंगली की चोट के कारण वह सीजन के बीच में ही बाहर हो गए थे। पंजाब ने उनकी जगह मिचेल ओवेन को शामिल किया था।

मैक्सवेल ने 2012 से आईपीएल खेलना शुरू किया था। वह दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज मैक्सवेल ने अपने आईपीएल करियर में 141 मैचों में 155.15 की स्ट्राइक रेट से 2,819 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 18 अर्धशतक और 41 विकेट भी लिए हैं।

मैक्सवेल के लिए 2014 और 2021 के सत्र बेहतरीन रहे हैं। 2014 में पंजाब के लिए 16 मैचों में 552 रन बनाए थे, जबकि 2021 में आरसीबी के लिए 15 मैचों में 513 रन बनाए थे। 2023 में भी उन्होंने आरसीबी के लिए 14 मैचों में 400 रन बनाए थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 की नीलामी में क्यों भाग नहीं लिया?
ग्लेन मैक्सवेल ने इसे एक बड़ा फैसला बताते हुए नीलामी में भाग न लेने का निर्णय लिया है।
मैक्सवेल का आईपीएल करियर कैसा रहा है?
मैक्सवेल ने आईपीएल में 141 मैचों में 2819 रन बनाए हैं और 41 विकेट लिए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले