17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गोपालगंज में युवती की हत्या: पिता हिरासत में, मामले की जांच जारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गोपालगंज में युवती की हत्या: पिता हिरासत में, मामले की जांच जारी

सारांश

गोपालगंज में गंभीर घटना में 22 वर्षीय युवती मोनिका कुमारी की हत्या की गई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पिता हिरासत में हैं और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मुख्य बातें

गोपालगंज में 22 वर्षीय युवती की हत्या पिता को हिरासत में लिया गया पुलिस की जांच जारी प्रेम प्रसंग के कारण विवाद स्थानीय ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

गोपालगंज, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर से युवती का शव बरामद किया है। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं, जिससे यह आशंका है कि युवती की बेरहमी से हत्या की गई है।

पुलिस इस मामले में मृतक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, यह घटना गौरा गांव की है, जहां एक युवती की निर्मम हत्या की गई है। मृतक की पहचान मोनिका कुमारी (22) के रूप में हुई है। युवती की हत्या का आरोप उसके पिता पर लगाया जा रहा है।

कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि आज सुबह उन्हें एक लड़की की हत्या की सूचना मिली थी। गौरा गांव में करीब 22 वर्षीय मोनिका कुमारी का शव उसके घर में मिला है। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

जैसे ही हत्या की सूचना ग्रामीणों को मिली, मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि लड़की का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिस पर उसके पिता ने विरोध किया था। ग्रामीणों के अनुसार, बेटी के प्रेम प्रसंग पर अक्सर पिता और बेटी के बीच बहस होती थी, जिससे घर में झगड़े होते थे। पिता अपनी बेटी को समझाने की कोशिश करता था, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां एक युवती की हत्या ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह जरूरी है कि इस मामले की गहनता से जांच की जाए और सच्चाई सामने आए।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या युवती की हत्या के पीछे कोई विशेष कारण था?
पड़ोसियों के अनुसार, युवती का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था, जिस पर उसके पिता का विरोध था।
पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।
क्या पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है?
हां, शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा गया है।
इस घटना के बाद गांव में क्या स्थिति है?
घटना के बाद गांव में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग इस मामले को लेकर चिंतित हैं।
क्या पुलिस ने किसी अन्य संदिग्ध को हिरासत में लिया है?
अभी तक केवल युवती के पिता को हिरासत में लिया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले