26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर और हरलीन देओल को मुल्लांपुर में सम्मानित किया जाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर और हरलीन देओल को मुल्लांपुर में सम्मानित किया जाएगा?

सारांश

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2025 का खिताब जीता है। पंजाब सरकार ने हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर और हरलीन कौर देओल को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। जानिए इस ऐतिहासिक मौके पर क्या कुछ खास होगा।

मुख्य बातें

हरमनप्रीत कौर ने विश्व कप 2025 का खिताब जीता।
पंजाब सरकार द्वारा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
मुल्लांपुर में स्टेडियम का उद्घाटन होगा।
खिलाड़ियों को 1.5 करोड़ की राशि दी जाएगी।
महिला क्रिकेट को बढ़ावा दिया जा रहा है।

चंडीगढ़, 11 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप 2025 का खिताब हासिल किया था। यह भारतीय महिला टीम का पहला आईसीसी खिताब है। विश्व चैंपियन टीम के पंजाब के खिलाड़ियों को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी साझा की।

भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "गुरुवार शाम 5:30 बजे क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम की पंजाबी खिलाड़ियों हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, हरलीन कौर देओल और उनके कोचिंग स्टाफ को पंजाब सरकार मुल्लांपुर के नए स्टेडियम में सम्मानित करेगी। स्टेडियम में युवराज सिंह और हरमनप्रीत के नाम पर एक स्टैंड का भी उद्घाटन किया जाएगा। चक दे इंडिया।"

विश्व कप जीत के बाद, भगवंत मान ने हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, और हरलीन कौर देओल से वीडियो कॉल पर बात कर उन्हें बधाई भी दी थी।

महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच भी होने वाला है। मैच से पहले विश्व विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

पंजाब सरकार ने हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, और हरलीन कौर को विश्व कप जीत के बाद 1.5 करोड़ की राशि सम्मानस्वरूप देने का ऐलान भी किया था।

हरमनप्रीत कौर भारत की पहली महिला कप्तान हैं जिनके नाम भारत को विश्व कप जिताने का रिकॉर्ड है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के कारण ही पंजाब सरकार ने उनके नाम पर महाराजा यादवेंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में एक स्टैंड बनाने का निर्णय लिया है।

कप्तान के रूप में हरमनप्रीत कौर का विश्व कप में प्रदर्शन भी शानदार रहा। सेमीफाइनल में उनके यादगार अर्धशतक सहित, उन्होंने विश्व कप के कुल 9 मैचों में 8 पारियों में 260 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 89 रहा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह देश में महिला क्रिकेट के प्रति बढ़ते समर्थन को भी दर्शाता है। यह एक सकारात्मक संकेत है कि हम महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरमनप्रीत कौर का विश्व कप में प्रदर्शन कैसा रहा?
हरमनप्रीत कौर ने विश्व कप में 9 मैचों में 8 पारियों में 260 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 89 रहा।
पंजाब सरकार ने खिलाड़ियों को कितनी राशि सम्मानित की है?
पंजाब सरकार ने हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, और हरलीन कौर को 1.5 करोड़ की राशि सम्मानस्वरूप देने की घोषणा की थी।
सम्मान समारोह कब होगा?
सम्मान समारोह गुरुवार शाम 5:30 बजे मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
क्या स्टेडियम में कुछ विशेष उद्घाटन होगा?
हाँ, स्टेडियम में युवराज सिंह और हरमनप्रीत के नाम पर एक स्टैंड का उद्घाटन किया जाएगा।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का यह कौन सा आईसीसी खिताब है?
यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला आईसीसी खिताब है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले