20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हरदोई में जिला खनन अधिकारी पर डंपर चढ़ाने की कोशिश हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरदोई में जिला खनन अधिकारी पर डंपर चढ़ाने की कोशिश हुई?

सारांश

हरदोई में खनन माफिया ने जिला खनन अधिकारी पर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने सरकारी गाड़ी को टक्कर देते हुए डंपर चढ़ाने का प्रयास किया। अधिकारी बाल-बाल बच गए। घटना ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। जानिए पूरी खबर।

मुख्य बातें

हरदोई में जिला खनन अधिकारी पर जानलेवा हमला .
हमलावर ने सरकारी गाड़ी को टक्कर दी.
अधिकारी ने बाल-बाल जान बचाई.
पुलिस ने मामला दर्ज किया.
अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी है.

हरदोई, 19 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई में खनन माफिया द्वारा जिला खनन अधिकारी पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने उनकी सरकारी गाड़ी को टक्कर देते हुए डंपर चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारी किसी तरह से बच गए।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के सांपखेड़ा गांव में हुई। जिला खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह अपनी टीम के साथ पक्की सड़क से गांव की कच्ची चकरोड पर औचक निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट का पीला डंपर सामने आया। शिवदयाल सिंह ने डंपर को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका।

इसके बाद डंपर चालक सुमित यादव ने जान से मारने की नीयत से बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से पलटकर गेहूं के खेत में गिर गई। यह दृश्य देखकर शिवदयाल सिंह, चालक अनुराग सिंह, होमगार्ड विजय प्रताप सिंह और रमेश चंद्र ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

इस हादसे में सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डंपर चालक मिट्टी रास्ते में गिराते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

जिला खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि आरोपी सुमित यादव के पास पहले से एक जेसीबी मशीन भी है, जिसे अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर कुछ दिन पहले कोतवाली बिलग्राम में सीज किया गया था। यह स्पष्ट है कि आरोपी अवैध खनन का आदी है और बिना अनुमति के मिट्टी का अवैध परिवहन कर रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह की तहरीर पर आरोपी सुमित यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। अवैध खनन में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि हमारे कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है। हमें इस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हरदोई में जिला खनन अधिकारी पर हमला क्यों हुआ?
यह हमला अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने के कारण हुआ।
क्या अधिकारी को चोट आई?
नहीं, अधिकारी बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने क्या कदम उठाए?
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 5 दिन पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले