27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हरियाणा पुलिस का 'ऑपरेशन हॉटस्पॉट्स डोमिनेशन' सफल रहा? 575 ठिकानों पर छापेमारी, 108 गिरफ्तार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरियाणा पुलिस का 'ऑपरेशन हॉटस्पॉट्स डोमिनेशन' सफल रहा? 575 ठिकानों पर छापेमारी, 108 गिरफ्तार

सारांश

हरियाणा पुलिस ने 'ऑपरेशन हॉटस्पॉट्स डोमिनेशन' के तहत 575 ठिकानों पर छापेमारी कर 108 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो प्रदेश में अपराध और नशीले पदार्थों पर नियंत्रण पाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अभियान अवैध नेटवर्कों के खिलाफ एक ठोस कार्रवाई दर्शाता है।

मुख्य बातें

हरियाणा पुलिस ने 575 ठिकानों पर छापेमारी की।
108 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
56 नए केस दर्ज किए गए।
नशीले पदार्थों और संगठित अपराधों के खिलाफ कार्रवाई।
अवैध सामानों की बड़ी मात्रा जब्त की गई।

चंडीगढ़, 3 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा पुलिस ने पूरे प्रदेश में अपराध और नशीले पदार्थों पर नियंत्रण पाने के लिए 'ऑपरेशन हॉटस्पॉट्स डोमिनेशन' के अंतर्गत अद्वितीय कार्रवाई की है। पुलिस ने राज्य के 575 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 108 आरोपियों को पकड़ा। इस दौरान 56 केस दर्ज किए गए और 43 फरार व वांछित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।

हरियाणा पुलिस का यह अभियान नशीली दवाओं, अवैध शराब, जुआ और संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष मिशन का हिस्सा है।

हरियाणा पुलिस के पीआरओ के अनुसार, ऑपरेशन के दूसरे दिन पुलिस की टीमें उन स्थानों पर पहुंचीं जो ड्रग्स तस्करी, अवैध शराब, जुआ घरों और आपराधिक गिरोहों के ठिकाने के रूप में चिह्नित थे। अधिकारी ने बताया कि इस अभियान का संदेश स्पष्ट है कि राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन अवैध नेटवर्कों को तोड़ने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

छापेमारी में पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध सामान मिला, जो प्रदेश में फैले अवैध व्यापार के पैमाने को दर्शाता है। जब्त की गई वस्तुओं में 1,236 बोतल अंग्रेजी शराब, 111 बोतलें देसी शराब, 99 बोतलें अवैध कच्ची शराब, 250 लीटर लाहन (कच्ची शराब बनाने का सामग्री), 51,712 रुपए नकद, 75.78 ग्राम हेरोइन, 1.045 किलोग्राम चरस, 70 किलोग्राम बीफ, चार देसी कट्टे, चार पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और एक कार शामिल हैं।

हरियाणा पुलिस के पीआरओ ने कहा कि यह बरामदगी इस बात का प्रमाण है कि पुलिस ने नशीले पदार्थों, अवैध शराब और आपराधिक नेटवर्कों की सप्लाई चेन पर सीधा और व्यापक प्रहार किया है।

इस अभियान में कई जिलों में महत्वपूर्ण गिरफ्तारियाँ हुईं। अभियान के तहत भिवानी में सबसे अधिक 25 गिरफ्तारियां हुईं। इसके अलावा, गुरुग्राम से 14, सिरसा से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, करनाल और हांसी से 8-8 आरोपियों को पकड़ा गया।

कार्रवाई के दौरान डबवाली, करनाल और सोनीपत पुलिस टीमों ने विशेष रूप से हेरोइन सप्लाई चैन को निशाना बनाया। इस दौरान नूंह में 70 किलोग्राम बीफ जब्त किया गया। इसके अलावा, जींद पुलिस ने 200 लीटर लाहन बरामद किया। वहीं, कैथल पुलिस ने 1.045 किलोग्राम चरस जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की।

हरियाणा पुलिस के पीआरओ ने आगे बताया कि यह अभियान अवैध गतिविधियों में लिप्त नेटवर्कों को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

वह न केवल राज्य के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक उदाहरण है। ऐसे अभियानों से समाज में सुरक्षा का माहौल बनाने में मदद मिलेगी।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑपरेशन हॉटस्पॉट्स डोमिनेशन का उद्देश्य क्या है?
इसका उद्देश्य नशीले पदार्थों, अवैध शराब और संगठित अपराधों पर नियंत्रण पाना है।
इस अभियान में कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया?
इस अभियान में कुल 108 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ?
छापेमारी के दौरान अवैध शराब, हेरोइन, चरस, और अन्य आपराधिक सामग्री बरामद की गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले