24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इस मूलांक के जातक परफेक्ट पार्टनर होते हैं, जीवन के हर मोड़ पर देते हैं साथ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इस मूलांक के जातक परफेक्ट पार्टनर होते हैं, जीवन के हर मोड़ पर देते हैं साथ?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि अंकशास्त्र के अनुसार कुछ मूलांक के जातक जीवन के हर मोड़ पर परफेक्ट पार्टनर होते हैं? आइए जानते हैं कौन सा मूलांक है जो रिश्तों में वफादारी और समझदारी की मिसाल पेश करता है।

मुख्य बातें

मूलांक 2 वाले लोग वफादार और समझदार होते हैं।
मूलांक 5 के लोग रिश्तों को ताजा बनाए रखते हैं।
मूलांक 6 के जातक भावुक और जिम्मेदार होते हैं।

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। अंकशास्त्र (न्यूमरोलॉजी) के अनुसार, हर व्यक्ति का मूलांक उसके व्यक्तित्व, सोच और रिश्तों को निभाने के तरीके के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देता है। कुछ मूलांक के जातक रिश्तों में अत्यंत वफादार, समझदार और दिल से जुड़े रहने वाले होते हैं।

ये ऐसे पार्टनर होते हैं जो जीवन के हर मोड़ पर आपका हाथ थामे रखते हैं। चाहे प्यार हो, तकरार हो या कठिनाई, इन मूलांकों के लोग कभी साथ छोड़ते नहीं हैं। आइए जानते हैं कि कौन से मूलांक के जातक परफेक्ट लाइफ पार्टनर माने जाते हैं और क्यों।

हम मूलांक 2 से शुरुआत करते हैं। जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। यह मूलांक चंद्रमा से प्रभावित होता है और इसलिए इन लोगों का स्वभाव शांत, कोमल और भावुक होता है। मूलांक 2 वाले लोग रिश्तों को गंभीरता से लेते हैं। इन्हें अपने पार्टनर की खुशी में अपनी खुशी मिलती है। ये बहुत केयरिंग होते हैं और रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जानते हैं। अगर जुबानी तकरार हो भी जाए, तो ये पहले कदम बढ़ाकर उसे संभाल लेते हैं। इनका दिल साफ होता है और अपने साथी के प्रति हमेशा सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं। इसलिए इन्हें एक बेहतरीन लाइफ पार्टनर माना जाता है।

अब बात करते हैं मूलांक 5 की। जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है जो बुध ग्रह का अंक है। बुध उन्हें तेज बुद्धि, तीव्र सोच और बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल प्रदान करता है। रिश्तों में ये लोग बहुत रोमांटिक और ख्याल रखने वाले होते हैं। इन्हें अपने साथी को प्यार और सम्मान देना भली-भांति आता है। मूलांक 5 के लोग कभी रिश्ते को बोझ नहीं बनने देते, बल्कि हमेशा उसे ताजा और खुशहाल बनाए रखते हैं। इनमें मजाकिया अंदाज, समझदारी और चुलबुलापन होता है जो हर रिश्ते को खूबसूरत बनाता है।

इसके बाद मूलांक 6 के जातकों की बात करते हैं। जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है और इसका स्वामी ग्रह शुक्र है, जिसे सौंदर्य, आकर्षण और प्रेम का कारक माना जाता है। इसी कारण मूलांक 6 वाले लोग स्वभाव से बेहद आकर्षक, भावुक और दिल से प्यार करने वाले होते हैं। इन्हें रिश्तों में सौंदर्य, सामंजस्य और स्थिरता बहुत पसंद होती है। ये अपने पार्टनर को न केवल प्यार बल्कि सम्मान भी देते हैं। मूलांक 6 वाले लोग बेहद ज़िम्मेदार होते हैं और हर परिस्थिति में अपने साथी के साथ खड़े रहते हैं। इनमें रोमांस, समझदारी और संवेदनशीलता तीनों गुण होते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि अंकशास्त्र में मूलांक के अनुसार व्यक्तित्व का अध्ययन करने से हमें रिश्तों की बारीकियों को समझने में मदद मिलती है। यह न केवल व्यक्तिगत जीवन में, बल्कि समाज में भी एक महत्वपूर्ण दृष्टिकोण प्रदान करता है।
RashtraPress
24 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या मूलांक 2 वाले लोग अच्छे पार्टनर होते हैं?
हाँ, मूलांक 2 वाले लोग वफादार और समझदार होते हैं, जो रिश्तों को गंभीरता से लेते हैं।
मूलांक 5 के लोग रिश्तों में कैसे होते हैं?
मूलांक 5 के लोग रोमांटिक और केयरिंग होते हैं, जो रिश्ते को हमेशा ताजा बनाए रखने में सक्षम होते हैं।
मूलांक 6 के जातक किस तरह के होते हैं?
मूलांक 6 के जातक भावुक और जिम्मेदार होते हैं, जो अपने साथी के प्रति सम्मान और प्यार व्यक्त करते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले