20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'एक दीवाने की दीवानियत' ने 52.25 करोड़ रुपए कमाए? अंशुल गर्ग बोले- 'मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'एक दीवाने की दीवानियत' ने 52.25 करोड़ रुपए कमाए? अंशुल गर्ग बोले- 'मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी'

सारांश

क्या अंशुल गर्ग की पहली फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर 52.25 करोड़ रुपए की कमाई कर दी? जानें इस सफल फिल्म के पीछे की कहानी और अंशुल गर्ग की प्रतिक्रिया।

मुख्य बातें

अंशुल गर्ग की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।
फिल्म निर्माण में कदम रखना एक बड़ा जोखिम था।
अंशुल गर्ग का सपना हमेशा से फिल्म उद्योग में कदम रखने का था।
फिल्म की कहानी और कलाकारों ने उन्हें आकर्षित किया।
यह फिल्म मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित हैं।

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। लंबे समय से संगीत निर्माता के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अंशुल गर्ग अब फिल्म निर्माण में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। उनकी पहली फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' रिलीज होने के कुछ ही हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

21 अक्टूबर को रिलीज हुए इस रोमांटिक ड्रामा ने अब तक 52.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। अंशुल गर्ग इस सफलता को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने माना कि उन्हें इस तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी।

राष्ट्र प्रेस को दिए इंटरव्यू में अंशुल गर्ग ने कहा, ''सच कहूं तो, मैं फिल्म के पहले, दूसरे और तीसरे दिन की इतनी बड़ी सफलता की उम्मीद नहीं कर रहा था। मुझे थोड़ी बहुत उम्मीद थी कि फिल्म अच्छा करेगी, लेकिन इस तरह की शानदार प्रतिक्रिया ने मुझे हैरान कर दिया।''

जब राष्ट्र प्रेस ने उनसे फिल्म निर्माण में कदम रखने के जोखिम और चुनौतियों के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह एक तरह का जुआ था। संगीत मेरी पहचान है। मुझे विश्वास था कि अगर फिल्म से ज्यादा फायदा नहीं भी मिलता, तो मैं संगीत के जरिए उसकी लागत वसूल कर ही लूंगा। मैंने यह फिल्म इसलिए बनाने का निर्णय लिया, क्योंकि मुझे कहानी और कलाकार दोनों ही बहुत पसंद थे। यही वजह थी कि मैंने इस प्रोजेक्ट को तुरंत अपनाया और फिल्म का निर्माण किया।"

अंशुल गर्ग ने बताया कि फिल्मों के प्रोडक्शन में आने का उनका सपना पुराना है। यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। उन्होंने हमेशा सोचा था कि एक दिन वह फिल्मों के क्षेत्र में भी कदम रखेंगे। इस फिल्म ने उनके जीवन में अचानक प्रवेश किया और उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए इसे बनाने का निर्णय तुरंत लिया।

'एक दीवाने की दीवानियत' मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा शाद रंधावा, सचिन खेड़कर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेड़ा भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

अंशुल गर्ग की सफलता न केवल उनके मेहनत का फल है, बल्कि फिल्म उद्योग में नये क्षितिज की ओर इशारा करती है। यह दर्शाता है कि संगीत और फिल्म का संगम कितना प्रभावी हो सकता है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म ' एक दीवाने की दीवानियत ' कब रिलीज हुई थी?
यह फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।
फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?
फिल्म ने अब तक 52.25 करोड़ रुपए की कमाई की है।
फिल्म के मुख्य कलाकार कौन हैं?
फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले