10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मनोहर लाल ने कांग्रेस पर तंज कसा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मनोहर लाल ने कांग्रेस पर तंज कसा?

सारांश

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सभी दलों के साथ मिलकर चलने में कोई बुराई नहीं है। इनेलो की रोहतक रैली को लेकर हो रही राजनीतिक बयानबाजी में उन्होंने अपनी बात रखी। इस लेख में जानिए उनके विचार और करनाल दौरे के प्रमुख कार्यक्रम।

मुख्य बातें

राजनीतिक बयानबाजी में ताजगी लाने का प्रयास।
कांग्रेस और इनेलो के बीच की लड़ाई का उल्लेख।
सभी दलों से सहयोग की आवश्यकता।
स्वच्छता को बढ़ावा देने का संदेश।
समाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी।

करनाल, 28 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। इनेलो की रोहतक रैली को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हाल ही में इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा का असली एजेंडा ही रोहतक की रैली थी, जिसे लोग समझ गए हैं। इस पर अब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पलटवार किया।

मनोहर लाल ने करनाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “इनेलो और कांग्रेस क्या कहेगी, उनके बीच तो नूरा कुश्ती चलती रहती है। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस और इनेलो बार-बार आरोप लगाती हैं कि भाजपा किसी के साथ मिल गई है। उन्होंने कहा, “हम तो सबके साथ मिले हुए हैं कांग्रेस के साथ भी और जेजेपी के साथ भी। लोगों के साथ मिलकर चलने में भला बुराई ही क्या है। हम सबको साथ लेकर ही आगे बढ़ेंगे।”

करनाल दौरे पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिनभर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सबसे पहले उन्होंने कर्ण कमल कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना। इसके बाद अपने 82 नंबर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सभी को स्वच्छ शहर रखने का संदेश दिया।

वे सेक्टर-8 स्थित अग्रसेन भवन भी पहुंचे, जहां एक संस्था की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। मनोहर लाल ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद वे श्रीकृष्ण गौशाला पहुंचे, जहां स्वामी ज्ञानानंद महाराज के साथ गायों की पूजा-अर्चना की, पुष्पवृष्टि की और तिलक लगाया।

केंद्रीय मंत्री ने गोशाला परिसर में बने गो-चिकित्सालय और लगाए गए फ्री मेडिकल कैंप का भी निरीक्षण किया, जहां बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहेगा। वे सिख सम्मेलन में शामिल होंगे और इसके बाद व्यापारियों के साथ जीएसटी से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर क्या टिप्पणी की?
उन्होंने कहा कि सभी दलों के साथ मिलकर चलने में कोई बुराई नहीं है।
इनेलो की रोहतक रैली के बारे में क्या कहा गया?
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इसे भाजपा का असली एजेंडा बताया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले