18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'कूली' के प्री-रिलीज इवेंट में नागार्जुन ने कहा- 'लोकेश के साथ काम करना सपने जैसा'?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'कूली' के प्री-रिलीज इवेंट में नागार्जुन ने कहा- 'लोकेश के साथ काम करना सपने जैसा'?

सारांश

चेन्नई में 'कूली' फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में नागार्जुन ने अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने निर्देशक लोकेश को एक सपने के समान बताया। यह फिल्म 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी। जानें इस खास फिल्म के बारे में और क्या है इसमें खास।

मुख्य बातें

नागार्जुन ने लोकेश कनगराज के साथ काम करना सपने जैसा बताया।
फिल्म 'कूली' 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी।
रजनीकांत और सत्यराज 38 साल बाद एक साथ नजर आएंगे।
फिल्म का संगीत अनिरुद्ध ने तैयार किया है।
प्री-रिलीज इवेंट में कई बड़े सितारे उपस्थित थे।

चेन्नई, 5 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता नागार्जुन पहली बार सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन फिल्म 'कूली' में खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे। नागार्जुन ने फिल्म के निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया।

फिल्म 'कूली' के प्री-रिलीज इवेंट में नागार्जुन ने कहा, "हमारी पहली शूटिंग वाइजैग (विशाखापट्टनम) में हुई थी। शूटिंग के दूसरे दिन का एक सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गया था, जो कि काफी वायरल हो गया था। इस घटना से पूरी टीम दुखी थी। उस सीन को देखने के बाद मैंने लोकेश से पूछा, 'क्या लोग सच में इतने बुरे हो सकते हैं?' तो उन्होंने जवाब दिया, 'वे इससे भी ज्यादा बुरे होते हैं।'"

नागार्जुन ने डायरेक्टर लोकेश की तारीफ करते हुए कहा कि उनके साथ शूटिंग करना एक सपने जैसा था। लोकेश में दूसरों के प्रति सहानुभूति है। शायद इसलिए जो लोग उनके साथ काम करते हैं, वे फिर से उनके साथ काम करना चाहते हैं।

फिल्म 'कुली' से लोगों को काफी अपेक्षाएं हैं। इसे 100 से भी अधिक देशों में रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ये सबसे अधिक देशों में रिलीज होने वाली तमिल फिल्म भी है। लोकेश कनकराज की यह एक्शन एंटरटेनर फिल्म 14 अगस्त को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

हमसिनी एंटरटेनमेंट, जो इंटरनेशनल फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन में बड़ा नाम है, फिल्म को वैश्विक स्तर पर रिलीज करने जा रहा है। यहां तक कहा जा रहा है कि उनका प्लान 100 से अधिक देशों में इसे रिलीज करने का है।

रजनीकांत के अलावा, इस फिल्म में नागार्जुन, सत्यराज, आमिर खान, उपेंद्र, और श्रुति हासन जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध ने दिया है, यह उनकी निर्देशक लोकेश के साथ चौथी फिल्म है। वहीं, फिल्म की सिनेमैटोग्राफी का काम गिरिश गंगाधरन ने संभाला और एडिटिंग फिलोमिन राज ने की है।

यह फिल्म इस वजह से भी खास है क्योंकि इसमें अभिनेता सत्यराज और रजनीकांत लगभग 38 साल बाद साथ नजर आएंगे। बता दें, दोनों आखिरी बार 1986 में आई सुपरहिट तमिल फिल्म 'मिस्टर भारत' में देखे गए थे, जिसमें सत्यराज ने रजनीकांत के पिता का किरदार निभाया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वे अपने कलाकारों को भी महत्व देते हैं। 'कूली' फिल्म की विशाल रिलीज योजना दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रही है, जो कि भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण पल है।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'कूली' में कौन-कौन से सितारे हैं?
फिल्म 'कूली' में रजनीकांत, नागार्जुन, सत्यराज, आमिर खान, उपेंद्र, और श्रुति हासन जैसे बड़े सितारे शामिल हैं।
फिल्म कब रिलीज होगी?
फिल्म 'कूली' 14 अगस्त को रिलीज होगी।
यह फिल्म कितने देशों में रिलीज होगी?
यह फिल्म 100 से अधिक देशों में रिलीज की जाएगी।
निर्देशक लोकेश कौन हैं?
निर्देशक लोकेश कनगराज एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है।
क्या 'कूली' एक एक्शन फिल्म है?
'कूली' एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें रोमांच और ड्रामा का मिश्रण है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले