17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एनसीआरटीसी में डिप्टी जनरल मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एनसीआरटीसी में डिप्टी जनरल मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई

सारांश

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने डिप्टी जनरल मैनेजर सहित चार पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। योग्य उम्मीदवार 9 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य बातें

एनसीआरटीसी में डिप्टी जनरल मैनेजर समेत चार पदों पर भर्ती।
आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई।
योग्यता: बीई/बीटेक (सिविल) या समकक्ष।
उम्र सीमा: 45 से 65 वर्ष।
वेतन: 80,000 से 2,20,000 रुपये प्रति माह।

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। जो लोग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) में नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत किया गया है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने डिप्टी जनरल मैनेजर के साथ चार अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनसीआरटीसी ने जिन चार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर (ट्रैक) और मैनेजर/सिक्योरिटी के 1-1 पद और डिप्टी जनरल मैनेजर (ट्रैक) के 2 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है और अंतिम तिथि 9 मई निर्धारित की गई है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार बीई/बीटेक (सिविल) या समकक्ष (पूर्णकालिक) डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और अनुभव होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की आयु सीमा पद के अनुसार 45 से 65 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसका आकलन 9 अप्रैल के अनुसार किया जाएगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, स्वास्थ्य/चिकित्सा फिटनेस और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 80,000 से 2,20,000 रुपये तक प्रति माह वेतन मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। आवश्यक दस्तावेज़ों को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। उसके बाद आवेदन पत्र की समीक्षा कर सबमिट कर दें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

इसके अलावा, ऑनलाइन आवेदन करने के बाद, अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी, सभी संबंधित दस्तावेज़ों के साथ एक लिफाफे में डालकर, 'कैरियर सेल, मानव संसाधन विभाग, गतिशक्ति भवन, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम, आईएनए कॉलोनी, नई दिल्ली-110023' पते पर 9 मई तक या उससे पहले भेजना होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह क्षेत्र के विकास में भी योगदान देगी।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनसीआरटीसी में भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई है।
क्या अभ्यर्थियों के लिए उम्र की सीमा है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है।
क्या अभ्यर्थियों को वेतन मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 80,000 से 2,20,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले