24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नितिन नबीन ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नितिन नबीन ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की?

सारांश

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। इस मुलाकात में आडवाणी ने नबीन को आशीर्वाद देकर भाजपा के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जानिए, इस मुलाकात से भाजपा को क्या लाभ होगा।

मुख्य बातें

नितिन नबीन ने आडवाणी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकातें की गईं।
आडवाणी का मार्गदर्शन भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की।

नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के साथ एक तस्वीर भी साझा की।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद, भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हम सभी के अभिभावक ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आपके दृढ़ संकल्प और अटूट तपस्या ने ही भाजपा को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। आपका मार्गदर्शन दायित्वों के निर्वहन में सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इसके बाद नितिन नबीन ने कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता है।

नितिन नबीन ने एक्स पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आपका मार्गदर्शन संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में सदैव प्रेरणा प्रदान करता है।"

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पोस्ट में लिखा, "भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट की और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।"

रविवार को बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सोमवार को नितिन नबीन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

मंगलवार को उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की।

नितिन नबीन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद कहा कि संगठन के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच, अनुभव और निरंतर मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देते हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ मुलाकात के बाद नितिन नबीन ने एक्स पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत मुलाकात कर उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। भाजपा को वैचारिक मजबूती और संगठनात्मक दिशा प्रदान करने में आपका योगदान सदैव मार्गदर्शक रहा है। आपका सान्निध्य, अनुभव और विचार संगठनात्मक कार्यों में निरंतर प्रेरणा देता है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह पार्टी की वैचारिक नींव को भी मजबूत बनाती है। ऐसे महत्वपूर्ण क्षणों में पार्टी का नेतृत्व और मार्गदर्शन सुनिश्चित करना आवश्यक है, जो देश के राजनीतिक परिदृश्य में स्थिरता लाने में मदद कर सकता है।
RashtraPress
24 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नितिन नबीन का पदभार कब संभाला?
नितिन नबीन ने 16 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाला।
लालकृष्ण आडवाणी से नितिन नबीन की मुलाकात का महत्व क्या है?
यह मुलाकात भाजपा के लिए मार्गदर्शन और समर्थन का प्रतीक है, जो पार्टी की दिशा निर्धारित करने में मदद करेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले