क्या पीएम मोदी नायब सैनी सरकार की सालगिरह पर हरियाणा आ रहे हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी नायब सैनी सरकार की सालगिरह पर हरियाणा आ रहे हैं?

सारांश

हरियाणा में नायब सैनी सरकार की सालगिरह मनाने के लिए पीएम मोदी के आगमन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जानें इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी और सरकार की योजनाओं के बारे में।

मुख्य बातें

पीएम मोदी का हरियाणा दौरा 17 अक्टूबर को है।
यह कार्यक्रम नायब सैनी सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर है।
दिल्ली में 9 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक होगी।
सरकार विकास कार्यों पर जोर दे रही है।
तैयारियों को भव्य और सफल बनाने के लिए भाजपा जुटी है।

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने हाल ही में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक के बाद महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस बैठक में प्रदेश की आगामी योजनाओं और केंद्रीय नेतृत्व के दौरे पर चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा के सोनीपत में एक कार्यक्रम के लिए आने वाले हैं। यह आयोजन हरियाणा में तीसरी बार बनी सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर किया जाएगा।

मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि पीएम मोदी का यह कार्यक्रम अभी प्रस्तावित है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इसके लिए सरकार पूरी तैयारी में जुटी है ताकि इस विशेष अवसर को भव्य और सफल बनाया जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि 9 अक्टूबर को दिल्ली में सुबह 11 बजे हरियाणा कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में सरकार के विभिन्न मुद्दों पर निर्णय लिए जाएंगे और आगामी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। कैबिनेट बैठक के बाद दोपहर करीब 1 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक भी दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह बैठक मुख्यमंत्री के विदेश दौरे को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई है। मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर जा रहे हैं और 9 अक्टूबर को वापस लौटेंगे। इस कारण दिल्ली में इन बैठकों का आयोजन किया गया है।

कृष्ण बेदी ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 अक्टूबर का कार्यक्रम अभी तक प्रस्तावित है और इसी कार्यक्रम की तैयारी के लिए 9 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली बैठकों में विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा क्योंकि 17 अक्टूबर को ही प्रदेश में तीसरी बार बनी वर्तमान सरकार का एक साल पूरा हो रहा है।

कृष्ण बेदी ने कहा कि सरकार पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है और प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच की सहयोगिता को भी मजबूत करेगा।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी का हरियाणा दौरा कब है?
पीएम मोदी का हरियाणा दौरा 17 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है।
यह कार्यक्रम क्यों महत्वपूर्ण है?
यह कार्यक्रम हरियाणा में तीसरी बार बनी सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 29 मिनट पहले
  2. 30 मिनट पहले
  3. 57 मिनट पहले
  4. 1 घंटा पहले
  5. 1 घंटा पहले
  6. 1 घंटा पहले
  7. 1 घंटा पहले
  8. 2 घंटे पहले