क्या रोहित शर्मा वनडे में शतक लगाने वाले 8वें उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रोहित शर्मा वनडे में शतक लगाने वाले 8वें उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं?

सारांश

क्या रोहित शर्मा ने वनडे में सबसे उम्रदराज बल्लेबाजों की सूची में अपना स्थान बना लिया है? जानिए इस शानदार पारी के बारे में और समझें क्रिकेट की इस रोचक दुनिया को।

मुख्य बातें

रोहित शर्मा ने 121 रन की नाबाद पारी खेली।
वह वनडे में शतक लगाने वाले 8वें उम्रदराज बल्लेबाज हैं।
उनकी उम्र इस शतक के समय 38 साल 178 दिन थी।
यह पारी सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई।
क्रिकेट के इतिहास में रोहित का स्थान महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मैच में नाबाद 121 रन की शानदार पारी खेली। रोहित का यह शतक 38 साल 178 दिन की उम्र में आया।

अगर आप सोच रहे हैं कि रोहित ने वनडे में सबसे उम्रदराज बल्लेबाज के रूप में शतक बनाने की उपलब्धि अपने नाम कर ली है, तो जरा ठहरिए। रोहित वनडे में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज 10 बल्लेबाजों की सूची में आठवें स्थान पर हैं। आइए हम आपको वनडे में शतक लगाने वाले दस सबसे उम्रदराज बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।

पहले स्थान पर यूएई के खुर्रम खान हैं। खुर्रम ने 30 नवंबर 2014 को अफगानिस्तान के खिलाफ 43 साल और 162 दिन की उम्र में नाबाद 132 रन की पारी खेली थी। दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या हैं। जयसूर्या ने 28 जनवरी 2009 को भारत के खिलाफ 39 साल 212 दिन की उम्र में 107 रन की पारी खेली थी। तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। 27 फरवरी 2019 को 39 साल 159 दिन की उम्र में गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 162 रन की पारी खेली थी।

चौथे स्थान पर आयरलैंड के जॉयस हैं। जॉयस ने यूएई के खिलाफ 11 जनवरी 2018 को 39 साल 111 दिन की उम्र में नाबाद 116 रन की पारी खेली थी। पांचवें स्थान पर इंग्लैंड के ज्योफ बॉयकॉट हैं। 11 दिसंबर 1979 को 39 साल 51 दिन की उम्र में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 105 रन की पारी खेली थी। छठे स्थान पर अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी हैं। नबी ने 39 साल 39 दिन की उम्र में 9 फरवरी 2024 को श्रीलंका के खिलाफ 136 रन की पारी खेली थी।

सातवें स्थान पर भारतीय सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर ने 38 साल 327 दिन की उम्र में 16 मार्च 2012 को बांग्लादेश के खिलाफ 114 रन बनाए थे। आठवें स्थान पर रोहित शर्मा हैं। 38 साल 178 दिन की उम्र में 25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने नाबाद 121 रन की पारी खेली। नौवें स्थान पर डेविड हैंप हैं। बरमुडा के हैंप ने 38 साल 149 दिन की उम्र में केन्या के खिलाफ नाबाद 102 रन बनाए थे। दसवें स्थान पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं। दिलशान ने 11 मार्च 2015 को 38 साल 148 दिन की उम्र में 104 रन की पारी खेली थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

मेरा मानना है कि रोहित शर्मा ने अपने प्रदर्शन से न केवल भारतीय क्रिकेट का मान बढ़ाया है बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। उनकी मेहनत और संघर्ष ने उन्हें यहाँ तक पहुँचाया है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रोहित शर्मा ने कब शतक बनाया?
रोहित शर्मा ने 25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 121 रन का शतक बनाया।
रोहित शर्मा का शतक लगाने का उम्र क्या था?
रोहित शर्मा का यह शतक 38 साल 178 दिन की उम्र में आया।
वनडे में सबसे उम्रदराज बल्लेबाज कौन हैं?
वनडे में सबसे उम्रदराज बल्लेबाज यूएई के खुर्रम खान हैं।
रोहित शर्मा कहाँ के खिलाफ खेल रहे थे?
रोहित शर्मा सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहे थे।
रोहित शर्मा की पारी कितनी रन की थी?
रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रन की पारी खेली।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 घंटे पहले
  2. 6 घंटे पहले
  3. 6 घंटे पहले
  4. 6 घंटे पहले
  5. 6 घंटे पहले
  6. 6 घंटे पहले
  7. 7 घंटे पहले
  8. 8 घंटे पहले