9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर सहित 64 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में प्रोफेसर सहित 64 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल

सारांश

क्या आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने 64 पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है। जल्दी करें!

मुख्य बातें

64 पदों के लिए आवेदन का अवसर आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल सभी आवश्यक दस्तावेज़ सही साइज में अपलोड करें पद अनुसार वेतन 57,700 से 2,18,200 रुपए आवेदन शुल्क वर्ग अनुसार भिन्न है

देहरादून, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सरकारी विश्वविद्यालय में नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए एक विशेष अवसर आया है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय (एसडीएसयूवी) ने प्रोफेसर सहित कुल 64 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

एसडीएसयूवी द्वारा घोषित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रस्तुत कर सकते हैं।

इन 64 पदों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 41, असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 01, एसोसिएट प्रोफेसर के 11 और प्रोफेसर के 11 पद सम्मिलित हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, एमफिल/पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव भी होना आवश्यक है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 57,700 से 2,18,200 रुपए प्रति माह तक वेतन मिलेगा।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग और पद के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस उम्मीदवारों को 1,000 रुपए तथा एससी/एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस उम्मीदवारों को 2,000 रुपए और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 1,000 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय (एसडीएसयूवी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारियों को भरें और दस्तावेज़ सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। अंत में, आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए रख लें।

साथ ही, ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने आवेदन की हार्ड कॉपी 24 अप्रैल के शाम 05 बजे से पहले 'रजिस्ट्रार, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल - 249199' पते पर रजिस्ट्रेड/स्पीड पोस्ट, कूरियर या हाथ से जमा करना होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे योग्य उम्मीदवारों को उचित अवसर मिलेगा।
RashtraPress
9 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है।
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल हैं।
आवेदन शुल्क कितना है?
प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्लूएस उम्मीदवारों को 2,000 रुपए और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 1,000 रुपए का भुगतान करना होगा।
कहाँ से आवेदन करना है?
आवेदन श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से किया जा सकता है।
क्या मुझे आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी?
हाँ, आवेदन की हार्ड कॉपी 24 अप्रैल के शाम 05 बजे से पहले निर्धारित पते पर जमा करनी होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले