19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधी घायल हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार के सीतामढ़ी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधी घायल हुआ?

सारांश

बिहार में सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र में एक वांछित अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़ ने सुरक्षा पर एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए उनके प्रयासों की आवश्यकता को उजागर किया है।

मुख्य बातें

बिहार के सीतामढ़ी में वांछित अपराधी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी।
पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद किया।
अपराधी की गंभीर स्थिति के चलते उसे अस्पताल भेजा गया।
पुलिस की सक्रियता से आपराधिक घटनाओं में कमी लाने का प्रयास।
वांछित अपराधी पर कई गंभीर मामलों का आरोप।

सीतामढ़ी, 13 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी घायल हो गया। इस घटना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की मध्यरात्रि को विशेष कार्य बल बिहार और सीतामढ़ी जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी शांतनु कुमार बेलसंड थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौली बस स्टैंड के पास पहुंचा है।

इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने उस स्थान की घेराबंदी कर छापेमारी की। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान वांछित अपराधी ने पुलिस को देखकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त शांतनु कुमार गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने तुरंत घायल अपराधी को हिरासत में लिया और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और तीन खोखा भी बरामद किए हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि शांतनु पर बेलसंड थाना क्षेत्र में एक पुजारी की हत्या करने और मूर्ति चोरी करने के साथ-साथ रवि सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या सहित हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामलों का आरोप है। पुलिस पिछले कई महीनों से उसकी तलाश कर रही थी।

बता दें कि बिहार में आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। बुधवार की रात भी पटना में पुलिस और आपराधिक गिरोह के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया था। यह घटना पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के बग्घा टोला में हुई थी। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात राकेश कुमार घायल हो गया, जिसे पैर में गोली लगी थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन यह भी आवश्यक है कि समाज में अपराधीकरण की जड़ें खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या मुठभेड़ में घायल अपराधी को इलाज के लिए भेजा गया?
हाँ, घायल अपराधी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर किया गया।
पुलिस ने घटनास्थल से क्या बरामद किया?
पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और तीन खोखा बरामद किए।
शांतनु कुमार पर क्या आरोप हैं?
शांतनु कुमार पर हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों का आरोप है।
क्या पुलिस अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए प्रयासरत है?
हाँ, बिहार पुलिस लगातार आपराधिक घटनाओं पर काबू पाने के लिए प्रयास कर रही है।
इस तरह की मुठभेड़ें क्यों होती हैं?
यह मुठभेड़ें वांछित अपराधियों को पकड़ने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए होती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले