क्या सुनिधि चौहान ने हितेश सोनिक से शादी करने का राज़ बताया? फराह खान ने खोला सच

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सुनिधि चौहान ने हितेश सोनिक से शादी करने का राज़ बताया? फराह खान ने खोला सच

सारांश

फराह खान अपने नए व्लॉग में सुनिधि चौहान से उनकी शादी के बारे में चर्चा करती हैं। क्या था शादी का राज़? जानें सुनिधि की दिलचस्प कहानी और उनके करियर के बारे में।

मुख्य बातें

फराह खान का व्लॉग शो बॉलीवुड के राज़ उजागर करता है।
सुनिधि चौहान की शादी की कहानी दिलचस्प है।
करियर और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण है।

नई दिल्ली, 29 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपनी फिल्मों और गानों के लिए पहचान बनाई है, लेकिन हाल के समय में वह अपने व्लॉग शो पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

फराह खान विभिन्न सेलिब्रिटीज के पास जाकर बॉलीवुड के कई राज़ उजागर करती हैं। इसी कड़ी में, वह गायिका सुनिधि चौहान के घर गईं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने नए व्लॉग का प्रोमो साझा किया है। प्रोमो में, फराह सुनिधि से पूछती हैं कि उन्होंने हितेश सोनिक से शादी क्यों की, तो सुनिधि बताती हैं कि यह सब पहले से तय नहीं था, लेकिन मन में कहीं शादी करने की इच्छा थी… पहली मुलाकात एक स्टूडियो में हुई थी, जहां वह 'मैंने तो मांगा था सहेली जैसा सईया' गाने की रिकॉर्डिंग कर रही थीं। इसके बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ती गईं और बात शादी तक पहुंच गई।

सुनिधि और फराह के बीच उनके करियर और पहले हिट गाने पर भी चर्चा हुई। सुनिधि ने बताया कि उन्हें पहला ब्रेक फिल्म 'शस्त्र' से मिला था, जिसमें उन्होंने 'लड़की दीवानी देखों लड़का दीवाना' गाना गाया था, लेकिन असली पहचान उन्हें 'मस्त' गाने से मिली। इस दौरान, फराह ने बताया कि 'मस्त' गाने को उन्होंने कोरियोग्राफ किया था।

प्रोमो में फराह दिलीप के साथ मिलकर सुनिधि के घर में पनीर कढ़ाई टिक्का भी बनाती हैं। शो का प्रोमो बेहद मजेदार है और पूरा शो भी रिलीज हो चुका है।

इससे पहले, फराह खान को 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के अभिनेता रोहित सराफ के घर देखा गया था, जहां उन्होंने उनके करियर और फिल्मों से जुड़े कई राज़ खोले थे। रोहित सराफ की फिल्म दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुनिधि चौहान ने हितेश सोनिक से शादी क्यों की?
सुनिधि ने बताया कि यह सब सोचा-समझा नहीं था, लेकिन मन में शादी की इच्छा थी।
फराह खान के व्लॉग में क्या खास है?
फराह खान अपने व्लॉग में मशहूर सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत करती हैं और उनके जीवन के राज़ साझा करती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 घंटे पहले
  2. 6 घंटे पहले
  3. 6 घंटे पहले
  4. 6 घंटे पहले
  5. 6 घंटे पहले
  6. 6 घंटे पहले
  7. 7 घंटे पहले
  8. 7 घंटे पहले