क्या आप जानते हैं टिस्का चोपड़ा के वो किरदार जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी?

Click to start listening
क्या आप जानते हैं टिस्का चोपड़ा के वो किरदार जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी?

सारांश

टिस्का चोपड़ा के जन्मदिन पर जानें उनके उन अद्भुत किरदारों के बारे में जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। उनकी फिल्मों और वेब सीरीज में निभाए गए किरदारों की चर्चा इस लेख में की गई है।

Key Takeaways

  • टिस्का चोपड़ा ने कई यादगार किरदार निभाए हैं।
  • उनकी फिल्में सामाजिक मुद्दों को उठाती हैं।
  • टिस्का की संजीदगी से भरी एक्टिंग को सराहा जाता है।
  • उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार भी जीता है।
  • उनका काम दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ता है।

नई दिल्ली, 1 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री और निर्देशक टिस्का चोपड़ा न केवल अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि मजबूत किरदारों के लिए भी जानी जाती हैं।

उन्होंने कई फ़िल्मों और वेब सीरीज में अभिनय किया है, लेकिन कुछ किरदार ऐसे रहे हैं जिन्होंने दर्शकों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ी है। आज टिस्का चोपड़ा का जन्मदिन है। आइए उनके अद्वितीय और यादगार किरदारों पर एक नज़र डालते हैं।

2023 में रिलीज हुई 'हिट: द थर्ड केस' एक तेलुगु क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें प्रमुख भूमिका में सुपरस्टार नानी हैं। इस फिल्म में टिस्का ने एडीजीपी कर्णिका आहूजा का किरदार निभाया, जो खतरनाक गैंग को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस किरदार के लिए उनकी संजीदगी से भरी एक्टिंग की बहुत सराहना हुई।

2022 में आई टीवी सीरीज 'दहन: रकन का रहस्य' में उन्होंने आईएएस ऑफिसर अवनि राउत का किरदार निभाया। अवनि राउत एक जिद्दी और अपने फर्ज को मानने वाली अधिकारी हैं, जो विज्ञान में विश्वास रखती हैं, लेकिन जब उन्हें सुपरनेचुरल ताकतों का सामना करना पड़ता है, तो उनका दृष्टिकोण बदल जाता है।

2019 में करीना कपूर और अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज़' में टिस्का ने फर्टिलिटी डॉक्टर डॉ. संध्या जोशी का किरदार किया था। फिल्म में उनकी कॉमेडी टाइमिंग को पसंद किया गया, लेकिन अंत में उनका किरदार गंभीर हो जाता है।

2015 में आई फिल्म 'रहस्य' में टिस्का ने आरती महाजन नाम की महिला का किरदार निभाया, जिसे अपनी ही बेटी के मर्डर केस में फंसाने की कोशिश की जाती है। इस फिल्म में उनके अभिनय को इतना सराहा गया कि उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।

2007 में रिलीज हुई 'तारे ज़मीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म में आमिर खान के साथ टिस्का ने ईशान की मां माया अवस्थी का किरदार निभाया। इस फिल्म में उन्होंने सामाजिक दबाव और मानसिक बीमारी से जूझ रहे बच्चे के संघर्ष के बीच एक प्रेरणादायक मां का रोल किया।

Point of View

NationPress
10/02/2026

Frequently Asked Questions

टिस्का चोपड़ा के कौन से किरदार सबसे प्रसिद्ध हैं?
टिस्का चोपड़ा के कुछ प्रसिद्ध किरदारों में 'हिट: द थर्ड केस', 'दहन: रकन का रहस्य', और 'गुड न्यूज़' शामिल हैं।
क्या टिस्का चोपड़ा ने निर्देशन भी किया है?
हाँ, टिस्का चोपड़ा एक सफल निर्देशक भी हैं और उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स का निर्देशन किया है।
Nation Press