क्या यशस्वी जायसवाल ने 7वां टेस्ट शतक लगाकर दिग्गजों की लिस्ट में जगह बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या यशस्वी जायसवाल ने 7वां टेस्ट शतक लगाकर दिग्गजों की लिस्ट में जगह बनाई?

सारांश

भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में 7वां शतक जमाकर एक नई उपलब्धि हासिल की है। इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें दिग्गजों की सूची में भी स्थान दिलाया है। जानें उनके इस शानदार प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

यशस्वी जायसवाल ने 7वां टेस्ट शतक जमाया।
उम्र के हिसाब से चौथे स्थान पर पहुंचे।
भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है।
पहले मैच में पारी और 140 रन से जीत चुके हैं।
दिग्गजों की लिस्ट में जगह बनाई।

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक जमाया। यह जायसवाल का टेस्ट करियर का 7वां शतक है। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने दिग्गजों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

यशस्वी जायसवाल 24 साल की उम्र से पहले सर्वाधिक टेस्ट शतक जमाने वाले खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर पहुँच गए हैं। इस लिस्ट में जावेद मियांदाद, ग्रीम स्मिथ, एलेस्टेयर कुक और केन विलियमसन भी शामिल हैं, जिन्होंने 7-7 शतक लगाए हैं।

इस सूची में 23 वर्षीय जायसवाल से ऊपर डॉन ब्रैडमैन (12), सचिन तेंदुलकर (11) और गारफील्ड सोबर्स (9) ही हैं।

पहले दिन के दूसरे सत्र तक भारतीय टीम मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। मेजबान टीम ने 58 ओवर में 1 विकेट खोकर 220 रन बना लिए हैं।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने जोरदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन जुटाए। केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साई सुदर्शन मैदान पर आए। उन्होंने टी-ब्रेक तक यशस्वी जायसवाल के साथ 243 गेंदों में 162 रन जोड़े।

दूसरे सत्र की समाप्ति तक जायसवाल 162 गेंदों में 16 चौकों के साथ 111 रन बना चुके हैं, जबकि साई सुदर्शन ने 132 गेंदों में 11 चौकों के साथ 71 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज की ओर से एकमात्र सफलता जोमेल वारिकन को मिली है।

भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मैच को पारी और 140 रन से जीत लिया है। पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम का प्रदर्शन बल्ले और गेंद दोनों में निराशाजनक रहा था, जिसके चलते भारत का पलड़ा इस सीरीज में मेहमान टीम के सामने काफी मजबूत नजर आ रहा है।

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं:

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: जॉन कैंपबेल, टैगेनारिन चंद्रपॉल, एलिक एथनाज, शाई होप, रोस्टन चेज (कप्तान), तेविन इमलाच (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खारी पियरे, एंडरसन फिलिप और जेडन सील्स।

संपादकीय दृष्टिकोण

वे आने वाले समय में भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन सकते हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके करियर के लिए बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यशस्वी जायसवाल ने कब और किस टीम के खिलाफ 7वां शतक बनाया?
यशस्वी जायसवाल ने 10 अक्टूबर 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 7वां शतक बनाया।
जायसवाल की उम्र कितनी है?
यशस्वी जायसवाल की उम्र 24 वर्ष है।
जायसवाल के साथ किन खिलाड़ियों ने शतकों की संख्या में बराबरी की है?
जायसवाल के साथ जावेद मियांदाद, ग्रीम स्मिथ, एलेस्टेयर कुक और केन विलियमसन ने 7-7 शतक बनाए हैं।
राष्ट्र प्रेस