1 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ? सेंसेक्स 345 अंक गिरा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ? सेंसेक्स 345 अंक गिरा

सारांश

भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में समापन किया। सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 84,695.54 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी में भी गिरावट आई। बाजार में आईटी शेयरों का दबदबा रहा और व्यापक बाजार का रुख नकारात्मक रहा। निवेशकों के लिए महत्त्वपूर्ण संकेत और तकनीकी रुझान इस गिरावट को दर्शाते हैं।

मुख्य बातें

भारतीय शेयर बाजार ने लाल निशान में समापन किया।
सेंसेक्स 345 अंक गिरा है।
आईटी शेयरों में गिरावट ने बाजार को प्रभावित किया।
निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
निफ्टी के लिए सपोर्ट और रुकावट के महत्वपूर्ण जोन।

मुंबई, 29 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार के कारोबार में लाल निशान में समापन किया। दिन का अंत होते-होते सेंसेक्स 345.91 अंक या 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,695.54 पर और निफ्टी 100.20 अंक या 0.38 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,942.10 पर था।

आईटी शेयरों ने बाजार में गिरावट की अगुवाई की, जहां निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.75 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। इसके अतिरिक्त, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा और कमोडिटीज भी लाल निशान में रहे। केवल पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और मीडिया हरे निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 313.15 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,001.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 127.40 अंक या 0.72 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,567.70 पर था।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, इटरनल (जोमैटो), एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एचयूएल, इंडिगो और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर्स रहे। वहीं एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, ट्रेंट, बीईएल, भारती एयरटेल, एमएंडएम, टीसीएस, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, बजाज फिनसर्व और मारुति सुजुकी लूजर्स रहे।

व्यापक बाजार का रुझान नकारात्मक था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 2,748 शेयर लाल निशान में; 1,568 शेयर हरे निशान में और 196 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि बाजार में कमजोरी जारी है और इंडेक्स 20 दिनों के ईएमए के नीचे गिर गया है, जो दर्शाता है कि छोटी अवधि में दबाव जारी रह सकता है। निफ्टी के लिए 25,850 से लेकर 25,800 एक अहम सपोर्ट जोन है। तेजी की स्थिति में 26,070 से लेकर 26,100 एक अहम रुकावट का जोन है।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। शुरुआती सत्र में खबर लिखे जाने तक (करीब 9.22 बजे) 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 20 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली उछाल के साथ 85,056 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी 13.30 अंकों यानी 0.05 प्रतिशत की उछाल के साथ 26,058 पर था।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। तकनीकी संकेतक बताते हैं कि छोटी अवधि में दबाव बना रह सकता है। यह एक सिखने का अवसर भी है, जहां निवेशक समझदारी से फैसले ले सकते हैं।
RashtraPress
1 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का मुख्य कारण क्या है?
गिरावट का मुख्य कारण आईटी शेयरों में कमजोरी थी।
क्या निफ्टी में भी गिरावट आई है?
हाँ, निफ्टी में 100.20 अंक की गिरावट आई है।
सेंसेक्स और निफ्टी का वर्तमान स्तर क्या है?
सेंसेक्स 84,695.54 पर और निफ्टी 25,942.10 पर है।
क्या बाजार में तेजी की संभावना है?
वर्तमान में बाजार में तेजी की संभावना कम है, क्योंकि दबाव जारी है।
क्या निवेशकों को चिंतित होना चाहिए?
निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए और बाजार के रुझानों पर ध्यान देना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले