अदिवि शेष का किरदार ‘डकैत’ में है अब तक का सबसे बेहतरीन किरदार

Click to start listening
अदिवि शेष का किरदार ‘डकैत’ में है अब तक का सबसे बेहतरीन किरदार

सारांश

अदिवि शेष ने अपनी नई फिल्म ‘डकैत’ में अपने किरदार को जीवंत और शानदार बताया है। जानिए इस फिल्म की कहानी और अदाकारी के बारे में।

Key Takeaways

  • अदिवि शेष का किरदार जीवंत और अद्भुत है।
  • फिल्म में क्राइम, एक्शन, और रोमांस का मिश्रण है।
  • 13 साल बाद पुराने प्रेमियों की कहानी को दर्शाया गया है।

मुंबई, 19 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता, लेखक और निर्देशक अदिवि शेष आगामी फिल्म ‘डकैत’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में उनका किरदार अब तक का सबसे जीवंत और अद्भुत किरदार है, जिसे उन्होंने स्क्रीन पर निभाया है।

फिल्म के प्रचार के दौरान राष्ट्र प्रेस से बातचीत में अदिवि ने कहा, “यह निश्चित रूप से मेरा सबसे जीवंत किरदार है। मैं नहीं कहूंगा कि यह पूरी तरह से किरदार-प्रधान फिल्म है, जैसे कि ‘अर्जुन रेड्डी’ थी, लेकिन मेरी पिछले सभी फिल्मों की तुलना में यह कहीं अधिक किरदार-प्रधान है। मेरी फिल्मों में हमेशा कुछ न कुछ ट्विस्ट होते थे, जो मुझे हमेशा पसंद थे। लेकिन इस बार, मैं फिल्म की भावनाओं में खो गया हूं।”

यह फिल्म अदिवि शेष के लिए एक नया मोड़ है। उनकी पिछली जासूसी थ्रिलर फिल्मों से भिन्न, यह फिल्म अधिक कमर्शियल और भावनात्मक फॉर्मेट में है।

उन्होंने आगे बताया, “इस फिल्म में मुख्य प्रश्न यह नहीं है कि किसने हत्या की या कौन दोषी है। असली कहानी भावनाओं की है, जिसमें 13 साल बाद दो पुराने प्रेमियों की यात्रा की कहानी है। हमने इसे एक हिंसक दौर में सेट किया है, जहां बंदूकें, गोलियां, आग, बारिश, गर्मी और रेगिस्तान के बीच दोनों फंसे हुए हैं। यह केवल दो लोगों का पुनर्मिलन नहीं है, बल्कि एक खतरनाक माहौल में उनकी भावनात्मक यात्रा है।”

डकैत: ए लव स्टोरी’ में अदिवि शेष के साथ मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन शेनिल देव ने किया है। यह फिल्म दो भाषाओं, तेलुगु और हिंदी में बनाई गई है।

कहानी पर नजर डालें तो यह दो पुराने प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो फिर से मिलते हैं और साथ मिलकर कई जगह डकैती करते हैं। फिल्म में क्राइम, एक्शन और रोमांस के तत्व मजबूती से शामिल हैं। फिल्म का निर्माण सुप्रिया यारलागड्डा ने किया है।

अदिवि की यह नई फिल्म दर्शकों को एक्शन से भरपूर रोमांटिक थ्रिलर का अनुभव देगी, जहां प्यार और अपराध एक साथ चलते हैं। ‘डकैत’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Point of View

बल्कि गहरी भावनाएं भी हैं। यह फिल्म निश्चित रूप से दर्शकों के दिलों को छूने का काम करेगी।
NationPress
20/03/2026

Frequently Asked Questions

फिल्म ‘डकैत’ की कहानी क्या है?
फिल्म ‘डकैत’ दो पुराने प्रेमियों की यात्रा पर आधारित है, जो 13 साल बाद मिलते हैं और एक खतरनाक माहौल में डकैती करते हैं।
फिल्म में कौन-कौन से अभिनेता हैं?
फिल्म में अदिवि शेष के साथ मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म कब रिलीज होगी?
फिल्म ‘डकैत’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Nation Press