27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह मां की भक्ति में डूबीं हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह मां की भक्ति में डूबीं हैं?

सारांश

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर माता की भक्ति में लीन होकर एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनका सरल लुक और भक्ति गीत की मधुरता दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी। जानिए इस वीडियो के पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

अक्षरा सिंह का भक्ति भावना भोजपुरी संगीत की सादगी को दर्शाती है।
वीडियो में उनका सरल लुक उनकी प्राकृतिक सुंदरता को उजागर करता है।
भक्ति गीत ' भोली-सी मैया ' ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है।
अक्षरा का नवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है।
उनकी आगामी फिल्म ' अम्बे हैं मेरी मां ' दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

मुंबई, २४ सितंबर (आईएएनस)। भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह माता की भक्ति में पूरी तरह से डूबी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने गाने का एक मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट भक्ति गीत 'भोली-सी मैया' का एक क्लिप पोस्ट किया है। यह वीडियो न केवल उनकी भक्ति की भावना को दर्शाता है, बल्कि भोजपुरी संगीत की सादगी और पवित्रता को भी उजागर करता है।

इस वीडियो के कैप्शन में अक्षरा ने लिखा, "मां के आशीर्वाद से बढ़कर कोई कवच नहीं।" वीडियो में अक्षरा का सरल और आकर्षक लुक देखने को मिलता है। उन्होंने पीले रंग का सूट पहना है और उनके चेहरे पर कोई भारी मेकअप नहीं है, बस एक साधारण बिंदी जो उनके माथे पर मां की कृपा का प्रतीक बनी हुई है। उनका नो-मेकअप लुक उनकी प्राकृतिक सुंदरता को और अधिक निखारता है।

'भोली-सी मैया' गीत अक्षरा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया है और कोरियोग्राफी का काम पप्पू ने किया है। यह गीत हाल ही में उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

गाने में अक्षरा मां दुर्गा की स्तुति में डूबी हुई नजर आती हैं, और उनके एक्सप्रेशन्स दर्शकों को भक्ति के सागर में ले जाते हैं। फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार कर दी है, जहां एक यूजर ने लिखा, "मां की जय, अक्षरा दीदी का यह रूप दिव्य है।"

भोजपुरी सिनेमा में 'ऐसा पति मुझे दे भगवान' और 'अनाथ बहू' जैसी हिट फिल्मों से मशहूर हुईं अक्षरा ने हमेशा अपनी जड़ों से जुड़ाव दिखाया है। नवरात्रि का पावन पर्व उनके लिए बहुत खास है, जब वह स्टेज शो छोड़कर माता की भक्ति में रंगी नजर आती हैं।

अक्षरा के कई प्रोजेक्ट्स रिलीज के लिए तैयार हैं, और हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'अम्बे हैं मेरी मां' की शूटिंग भी पूरी कर ली है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम मानते हैं कि अक्षरा सिंह की भक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन का हिस्सा है, बल्कि यह भोजपुरी सिनेमा की संस्कृति और परंपराओं का भी प्रतीक है। उनकी यह भक्ति भावना दर्शकों को जोड़ती है और भोजपुरी संगीत की सादगी को उजागर करती है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अक्षरा सिंह ने कौन सा भक्ति गीत गाया है?
अक्षरा सिंह ने भक्ति गीत ' भोली-सी मैया ' गाया है।
वीडियो में अक्षरा सिंह का लुक कैसा है?
वीडियो में अक्षरा सिंह का लुक सरल और आकर्षक है, उन्होंने पीले रंग का सूट पहना है।
अक्षरा की आने वाली फिल्म का नाम क्या है?
अक्षरा की आने वाली फिल्म का नाम ' अम्बे हैं मेरी मां ' है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले