25 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दीपिका सिंह का स्टाइलिश अंदाज आपको भी पसंद आया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दीपिका सिंह का स्टाइलिश अंदाज आपको भी पसंद आया?

सारांश

दीपिका सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश लुक की तस्वीरें साझा की हैं। उनके ग्लैमरस गाउन और खूबसूरत मेकअप ने फैंस को आकर्षित किया है। जानें उनके फैशन सेंस और हालिया प्रोजेक्ट्स के बारे में।

मुख्य बातें

दीपिका सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश लुक की तस्वीरें साझा की हैं।
उनका ग्लैमरस गाउन और मिनिमल मेकअप प्रशंसा का कारण बना है।
दीपिका की एक्टिंग और फैशन सेंस ने उन्हें प्रसिद्ध बनाया है।
उन्होंने दिया और बाती हम में मुख्य भूमिका निभाई है।
उनका हालिया प्रोजेक्ट कलर्स टीवी का शो 'मंगल लक्ष्मी' है।

मुंबई, १७ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। टीवी इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपनी कुछ अद्भुत तस्वीरें साझा कीं।

इंस्टाग्राम पर डाली गई इन तस्वीरों में दीपिका का ग्लैमरस और आकर्षक लुक बेहद शानदार नजर आ रहा है।

दीपिका ने मेटैलिक सिल्वर रंगसुंदरता को और बढ़ा रहा है। मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को और भी खास बना लिया है। उनके कानों में स्टाइलिश इयररिंग और हाथों में ब्रेसलेट उनकी सादगी और फैशन के बीच एक अद्भुत तालमेल प्रस्तुत कर रहे हैं।

पहली तस्वीर में दीपिका अपने बालों को संवारते हुए कैमरे की ओर देखकर पोज दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह आत्मविश्वास से भरपूर अंदाज में कैमरे की तरफ देख रही हैं। बाकी तस्वीरों में भी उन्होंने अलग-अलग स्टाइलिश पोज देकर अपने फैशन सेंस का जलवा बिखेरा है। हर तस्वीर में उनका अनोखा अंदाज और मुस्कान प्रशंसकों को लुभा रही है।

इन तस्वीरों के साथ दीपिका ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, "परंपरा से जुड़ा और सुंदरता से भरपूर।"

तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। कमेंट सेक्शन में प्रशंसकों ने 'दिल' और 'आग' वाले इमोजी के साथ उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की।

दीपिका सिंह ने टीवी धारावाहिक 'दिया और बाती हम' में संध्या राठी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। उनकी एक्टिंग और सादगी ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। दीपिका ने 'दिया और बाती हम' के लिए कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें स्टार परिवार अवॉर्ड, इंडियन टेली अवॉर्ड और ज़ी गोल्ड अवॉर्ड शामिल हैं।

दीपिका सिंह के सबसे हालिया प्रोजेक्ट्स में कलर्स टीवी का शो 'मंगल लक्ष्मी' शामिल है, जहां वह मंगल श्रीवास्तव सक्सेना की भूमिका निभा रही हैं। दीपिका ने अपनी फिल्म 'टीटू अंबानी' से हिंदी फिल्मों में भी कदम रखा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दीपिका सिंह का हालिया प्रोजेक्ट क्या है?
दीपिका सिंह का हालिया प्रोजेक्ट कलर्स टीवी का शो 'मंगल लक्ष्मी' है।
दीपिका सिंह को कौन से पुरस्कार मिले हैं?
दीपिका सिंह को 'दिया और बाती हम' के लिए कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें स्टार परिवार अवॉर्ड, इंडियन टेली अवॉर्ड और ज़ी गोल्ड अवॉर्ड शामिल हैं।
दीपिका सिंह ने कौन से गाउन पहना है?
दीपिका सिंह ने मेटैलिक सिल्वर रंग का एक खूबसूरत गाउन पहना है।
दीपिका सिंह का इंस्टाग्राम हैंडल क्या है?
दीपिका सिंह का इंस्टाग्राम हैंडल उनके नाम पर है, जहाँ वे अपने फैंस के साथ तस्वीरें साझा करती हैं।
दीपिका सिंह की लोकप्रियता का कारण क्या है?
दीपिका सिंह की लोकप्रियता का कारण उनकी एक्टिंग, सादगी और फैशन सेंस है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले