1 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के हाउस में धनश्री वर्मा और अर्जुन बिजलानी के बीच हुई तीखी बहस?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के हाउस में धनश्री वर्मा और अर्जुन बिजलानी के बीच हुई तीखी बहस?

सारांश

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में धनश्री वर्मा और अर्जुन बिजलानी के बीच की बहस ने दर्शकों का ध्यान खींचा। क्या इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच का तनाव फिनाले तक पहुंच पाएगा? जानिए पूरी कहानी!

मुख्य बातें

धनश्री और अर्जुन के बीच बहस ने तनाव को बढ़ाया।
रूलर्स को अपनी रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
शो में धोखेबाजी और व्यक्तिगत खेल की चुनौती है।
फिनाले के करीब आते ही प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी।
आदित्य का नाम बहस का केंद्र बना रहा।

मुंबई, 11 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' अपने फिनाले एपिसोड की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जैसे-जैसे यह अंतिम चरण में पहुंच रहा है, शो में कंटेस्टेंट के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

हाल ही में इस शो के नवीनतम एपिसोड में कंटेस्टेंट धनश्री वर्मा और अर्जुन बिजलानी के बीच एक तीखी बहस देखने को मिली। यह बहस तब शुरू हुई जब सभी कंटेस्टेंट को पेंटहाउस के प्राइस पॉट में रखी धनराशि को बढ़ाने के लिए आगे आना था।

इनामी राशि में अधिक पैसे जोड़ने के लिए रूलर्स को हर सवाल के लिए एक वर्कर के नाम पर सहमति बनानी थी। पहले कार्ड में रूलर्स को सबसे धोखेबाज वर्कर का नाम लेना था।

इस पर अर्जुन ने अपनी पसंद रखते हुए कहा, "फिलहाल तो मुझे आदित्य सबसे बड़ा धोखेबाज लग रहा है। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि वह ऐसा करेगा और उसने ऐसी चीज कर दी जिसकी वजह से किसी का टिकट टू फिनाले निकल गया और एक व्यक्ति रूलर नहीं बन पाया।"

वहीं दूसरी रूलर धनश्री ने आदित्य का पक्ष लेते हुए कहा, "यह उनकी रणनीति थी।"

अर्जुन ने जवाब दिया, "हर धोखेबाजी रणनीति ही होती है। इस शो में अब तक हुई सबसे बड़ी धोखेबाजी यही है।"

इस पर धनश्री कहती हैं, "पर मेरे हिसाब से अब तक उन्होंने ऐसा नहीं किया है।"

कंटेस्टेंट अरबाज ने धनश्री की बात से सहमति जताई। अरबाज और धनश्री ने अपनी बात रखी और आकृति नेगी को धोखेबाज बताया। इस पर अर्जुन नाराज हो गए और बोले, "आप आपस में तय मत करो, सबको गेम अकेले खेलना है।"

धनश्री ने भी अपनी आवाज ऊंची करते हुए कहा, "मेरे लिए दोनों बराबर हैं, चैलेंज में आकृति और आदित्य दोनों ने धोखेबाजी की है।"

यह बहस तब तक जारी रही जब तक सभी रूलर्स आदित्य का नाम लिखने पर सहमत नहीं हो गए। इसके बाद दूसरे कार्ड्स पर अन्य वर्कर्स के नाम पर भी सहमति बनाने पर भी रूलर्स के बीच काफी बहस हुई। इस दौरान पेंटहाउस में अरबाज और धनश्री ने रेड रूम में हुई उस जबरदस्त बहस पर भी चर्चा की।

बता दें कि 'राइज एंड फॉल' का टाइटल जीतने के लिए अब रूलर्स और वर्कर्स को अपने दोस्तों और दुश्मनों से आगे निकलने के लिए खुद का गेम खेलने की अनुमति मिल गई है। इससे यह और भी दिलचस्प बन गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

इस बहस ने दर्शाया कि रियलिटी शो में व्यक्तिगत खेल और टीमवर्क के बीच संतुलन बनाना कितना महत्वपूर्ण है। कंटेस्टेंट्स के बीच की यह प्रतिस्पर्धा दर्शकों के लिए न केवल मनोरंजक है, बल्कि यह उनके सोचने के तरीके को भी चुनौती देती है।
RashtraPress
1 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' कब शुरू हुआ?
यह शो हाल ही में शुरू हुआ है और अब अपने फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
धनश्री वर्मा और अर्जुन बिजलानी के बीच बहस का मुख्य कारण क्या था?
यह बहस पेंटहाउस के प्राइस पॉट में रखी धनराशि को बढ़ाने के लिए सहमति बनाने के दौरान हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले