25 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार आया है? जया प्रदा ने की मंगलकामना

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार आया है? जया प्रदा ने की मंगलकामना

सारांश

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार की अच्छी खबर आई है। जया प्रदा ने उनके स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। जानिए इस खबर में और क्या खास है।

मुख्य बातें

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
जया प्रदा ने उनके लिए शुभकामनाएं दी हैं।
इंडस्ट्री के कई सितारों ने उनके स्वास्थ्य की कामना की है।
धर्मेंद्र का इलाज अब घर पर हो रहा है।
गलत सूचनाओं के खिलाफ परिवार ने प्रतिक्रिया दी थी।

मुंबई, 13 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के 'हीमैन' के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार की अच्छी खबर आई है। बुधवार को उनके परिवार ने उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर वापस ले आए।

अभिनेता के जल्दी ठीक होने की मंगलकामना उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री से की जा रही है।

गुरुवार को मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता के स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने धर्मेंद्र की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "प्रिय धरम जी, आपकी तबीयत को लेकर बहुत चिंता हुई। आप हमारे लिए प्रेरणा, हौसला और गरिमा का प्रतीक रहे हैं। आपकी मुस्कान और जज्बा आज भी लाखों दिलों को छूता है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप जल्द ही पहले की तरह स्वस्थ हों और सभी को अपना प्यार और सकारात्मकता दें। शुभकामनाओं के साथ, जया प्रदा।"

धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान कई प्रसिद्ध सेलेब्स ने उन्हें देखने की कोशिश की थी। उनके डिस्चार्ज के बाद भी अमिताभ बच्चन, दिव्या दत्ता, गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान जैसे कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य की कामना की थी।

धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिवार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। उस समय उनकी स्थिति थोड़ी गंभीर थी। इस दौरान कुछ मीडिया चैनलों ने गलत जानकारी दी, जिसके चलते हेमा मालिनी, ईशा देओल और सनी देओल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

हालांकि, अब अभिनेता की हालत में सुधार हो रहा है और उनका इलाज घर पर ही जारी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

उनके परिवार और प्रशंसकों की प्रार्थनाएँ और शुभकामनाएँ महत्वपूर्ण हैं।
RashtraPress
25 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धर्मेंद्र की तबीयत कैसी है?
धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हो रहा है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जया प्रदा ने क्या कहा?
जया प्रदा ने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उन्हें प्रेरणा का प्रतीक बताया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले