क्या 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का नया गाना 'परफेक्ट' गुरु रंधावा के कमाल से भरपूर है?
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, 18 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। शशांक खेतान की आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का नया गाना 'परफेक्ट' अब रिलीज हो चुका है। इस गाने ने तुरंत ही सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। शानदार म्यूजिक, ग्लैमरस लुक्स और जबरदस्त डांस मूव्स के साथ, यह गाना दर्शकों के दिलों में गहराई से उतरता है।
इसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर जादू बिखेर रही है, वहीं पंजाबी पॉप स्टार गुरु रंधावा अपनी आवाज और परफॉर्मेंस से इस गाने में चार चांद लगा रहे हैं।
गाने की शुरुआत बेहद दिलचस्प अंदाज में होती है। वरुण धवन बास्केटबॉल के साथ कॉलेज ब्वॉय लुक में नजर आते हैं और तभी गुरु रंधावा उनके पास आते हैं।
गुरु उनसे पूछते हैं, 'क्या तुलसी से मिल पाए?' जिस पर वरुण थोड़ी परेशानी और बेताबी से जवाब देते हैं, 'कहां है वो, मेरी तुलसी कुमारी का कुछ अता-पता नहीं है भाई।'
इसी संवाद के साथ गाने की मस्तीभरी कहानी शुरू होती है। इसके बाद दो लड़कियां सामने से गुजरती हैं, और वरुण और गुरु उनका पीछा करते हैं, तभी असली हीरोइन यानी जान्हवी कपूर की एंट्री होती है।
जान्हवी एक लग्जरी कार से उतरती हैं। उनकी एंट्री इतनी स्टनिंग होती है कि वरुण और गुरु उन्हें एकटक देखते रह जाते हैं।
गाने में जान्हवी कपूर का अंदाज बोल्ड, स्टाइलिश और बेहद ग्रेसफुल है। उनके डांस मूव्स, एक्सप्रेशन्स और ग्लैमर ने इस गाने को परफेक्ट बना दिया है।
वहीं, वरुण धवन अपने एनर्जेटिक और चार्मिंग अंदाज में एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। उनका डांस हमेशा की तरह फुल एनर्जी से भरा हुआ है, और जान्हवी के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों ने गाने में जिस तरह से परफॉर्म किया है, उससे ये साफ है कि उन्होंने इस गाने के लिए काफी मेहनत की है।
गुरु रंधावा का म्यूजिक, उनकी आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस इस गाने में जान डाल रही है। गाने को खुद गुरु रंधावा ने लिखा और गाया है, और उनके साथ इसमें रॉनी अजनाली और गिल मछराई ने भी बोल और म्यूजिक कंपोजिशन में योगदान दिया है। दिलमान की म्यूजिक अरेंजमेंट और मिक्सिंग ने ट्रैक को एक शानदार प्रोफेशनल टच दिया है।