बॉलीवुड के कई सितारों की शादियां भी हुईं कम, हंसिका-सोहेल का तलाक भी हैरान करने वाला

Click to start listening
बॉलीवुड के कई सितारों की शादियां भी हुईं कम, हंसिका-सोहेल का तलाक भी हैरान करने वाला

सारांश

बॉलीवुड और टीवी जगत में कई सितारों की शादियों की कहानियां सुनने को मिलती हैं, लेकिन कई बार रिश्ते इतनी जल्दी समाप्त हो जाते हैं कि सबको हैरानी होती है। हाल ही में हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया का तलाक इस बात का उदाहरण है। जानिए और किस-किस सितारे की शादी कम समय चली।

Key Takeaways

  • हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया का तलाक चौंकाने वाला है।
  • बॉलीवुड में कई अन्य शादियां भी जल्दी खत्म हुई हैं।
  • एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी तलाक की याचिका दाखिल की है।
  • समय के साथ रिश्तों में बदलाव सामान्य है।
  • हर शादी की कहानी अद्वितीय होती है।

नई दिल्ली, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड और टीवी उद्योग में कई सितारों की शादियां लाखों प्रशंसकों को सपने दिखाती हैं, लेकिन कुछ रिश्ते इतनी जल्दी टूट जाते हैं कि सभी हैरान रह जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल कथूरिया का तलाक फाइनल हो गया है।

हंसिका और सोहेल ने दिसंबर 2022 में राजस्थान में एक भव्य शाही समारोह में शादी की थी, जो केवल चार वर्षों तक ही चल सकी। मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने म्यूचुअल कंसेंट से तलाक मंजूर किया है। जानकारी के अनुसार, हंसिका ने कोई एलिमनी नहीं मांगा है। दोनों शादी के कुछ समय बाद से ही अलग-अलग रह रहे थे।

यह ध्यान देने योग्य है कि सोहेल पहले से शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी हंसिका की एक सहेली थीं। जब दोनों की प्रेम कहानी सामने आई, तो सोशल मीडिया पर हंसिका को काफी ट्रोल किया गया कि उन्होंने सहेली का घर तोड़ दिया। दोनों ने अपने शो 'लव शादी ड्रामा' में भी इस पर चर्चा की थी। प्रशंसकों के लिए यह तलाक बहुत चौंकाने वाला है कि करोड़ों रुपये की शादी महज चार साल में समाप्त हो गई।

मनोरंजन उद्योग में ऐसे कई सितारे हैं, जिनकी शादियां ज्यादा लंबी नहीं चली। करण मेहरा और निशा रावल ने साल 2012 में शादी की थी, लेकिन 2021 में अलग हो गए। निशा ने करण पर घरेलू हिंसा और धोखा देने का आरोप लगाया था। यह मामला अदालत तक पहुंचा और दोनों का तलाक हो गया।

इस सूची में 'छम्मा छम्मा' फेम उर्मिला मातोंडकर का भी नाम शामिल है। उर्मिला और मोहसिन अख्तर मीर की शादी 2016 में हुई थी। मोहसिन उर्मिला से 10 वर्ष छोटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्मिला ने तलाक की याचिका दाखिल कर दी है। दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

करण सिंह ग्रोवर की दूसरी शादी जेनिफर विंगेट से 2012 में हुई, लेकिन यह केवल दो वर्षों में टूट गई। रिश्ते में इतना तनाव आया कि दोनों अब एक-दूसरे से मिलने से कतराते हैं। बाद में करण ने बिपाशा बसु से शादी की और एक बेटी के पिता बन गए, जबकि जेनिफर ने आज तक दोबारा शादी नहीं की।

निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने 2011 में शादी की थी। हालांकि, दोनों 2013 में अलग हो गए और 2015 में तलाक ले लिया। इसके बावजूद, दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर मिलते रहते हैं। अनुराग की बेटी की शादी में भी कल्कि ने हिस्सा लिया था।

कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी की शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चली। दोनों ने 2010 में शादी की, लेकिन पांच साल बाद ही अलग होने की घोषणा कर दी। तलाक 2020 में हुआ। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं और शादी से पहले लिव-इन में रहे थे।

आमिर खान के भांजे इमरान खान ने अपनी बचपन की दोस्त अवंतिका मालिक से कई साल डेटिंग के बाद 2011 में शादी की। दोनों की एक बेटी भी हुई, लेकिन उन्होंने 2015 में अलग होने का निर्णय लिया और 2019 में तलाक ले लिया।

Point of View

यह देखना दिलचस्प है कि कैसे कई सितारे जिनकी शादियों का जश्न मनाया जाता है, वही रिश्ते समय के साथ खत्म हो जाते हैं। यह दर्शाता है कि व्यक्तिगत जीवन में उतार-चढ़ाव सामान्य हैं, और हमें किसी की निजी जिंदगी पर जल्दबाजी में राय नहीं बनानी चाहिए।
NationPress
13/03/2026

Frequently Asked Questions

हंसिका और सोहेल का तलाक क्यों हुआ?
हंसिका और सोहेल का तलाक म्यूचुअल कंसेंट से हुआ, और दोनों ने शादी के कुछ समय बाद से अलग रहने का निर्णय लिया था।
क्या हंसिका ने तलाक में कोई एलिमनी मांगी?
नहीं, हंसिका ने तलाक के दौरान कोई एलिमनी नहीं मांगी।
करण मेहरा और निशा रावल के तलाक की वजह क्या थी?
निशा ने करण पर घरेलू हिंसा और धोखा देने का आरोप लगाया था, जिससे मामला अदालत तक पहुंचा।
उर्मिला मातोंडकर का तलाक कब हुआ?
उर्मिला और मोहसिन का तलाक अभी तक आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं हुआ है, लेकिन उर्मिला ने तलाक की याचिका दाखिल कर दी है।
आमिर खान के भांजे इमरान खान का तलाक कब हुआ?
इमरान खान ने 2015 में अलग होने का निर्णय लिया और 2019 में तलाक ले लिया।
Nation Press