हिमानी शिवपुरी की विदाई: 'हप्पू की उलटन पलटन' में कटोरी अम्मा का सफर खत्म

Click to start listening
हिमानी शिवपुरी की विदाई: 'हप्पू की उलटन पलटन' में कटोरी अम्मा का सफर खत्म

सारांश

प्रसिद्ध टीवी शो 'हप्पू की उलटन पलटन' में कटोरी अम्मा का किरदार निभाने वाली हिमानी शिवपुरी ने विदाई की घोषणा की। उन्होंने इस किरदार को अपने करियर का सबसे प्रिय और लंबा बताया। जानें उनके सफर के बारे में।

Key Takeaways

  • हिमानी शिवपुरी ने कटोरी अम्मा का किरदार निभाते हुए सात साल बिताए।
  • यह किरदार उनके लिए विशेष और दिल के करीब रहा है।
  • उन्होंने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्में की हैं।
  • दर्शकों से मिले प्यार ने किरदार को और भी खास बना दिया।
  • हिमानी ने सभी टीम मेंबर्स का आभार जताया।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक 'हप्पू की उलटन पलटन' में अब कटोरी अम्मा का किरदार नहीं दिखाई देगा। इस किरदार को निभाने वाली अदाकारा हिमानी शिवपुरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को इस विदाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह विशेष भूमिका हमेशा उनके दिल के करीब रहेगी।

हिमानी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि इस शो में उनका सात साल का सफर अब समाप्त हो गया है। उन्होंने इसे अपने 35 साल के करियर का सबसे महत्वपूर्ण और सबसे लंबा रोल बताया।

हिमानी शिवपुरी ने चार दशकों से अधिक समय से हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कई हिट फिल्मों जैसे कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, परदेस, हीरो नंबर-1, कभी खुशी कभी गम, और कोयला में काम किया है। उन्होंने कहा, "सात साल का सफर खत्म हुआ। मेरे 35 साल के करियर में 200 से ज्यादा फिल्में, 50 टीवी शो, और थिएटर का अनुभव है... लेकिन 'हप्पू की उलटन पलटन' की कटोरी अम्मा हमेशा मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखेगी। यह मेरा सबसे लंबा किरदार है।"

हिमानी ने कहा कि इस भूमिका को विशेष बनाने वाली सबसे बड़ी बात दर्शकों का प्यार था। जब भी वह कहीं जातीं, लोग उनके प्रसिद्ध डायलॉग्स जैसे "नींबू निचोड़ दूंगी" और "नासपीटा" के साथ-साथ उनकी पुरानी फिल्मों के डायलॉग्स को याद करते थे।

कॉमेडी शो 'हप्पू की उलटन पलटन' में 'कटोरी अम्मा' हप्पू सिंह की सख्त लेकिन प्यारी मां हैं, जिनके डायलॉग्स घर-घर में मशहूर हैं। हिमानी ने शो के निर्माताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा, "मैं लेखकों, विशेषकर मनोज संतोषी, निर्देशकों और निर्माताओं का दिल से धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने इतना सुंदर और बहुआयामी किरदार बनाया।"

उन्होंने टीम के सभी सदस्यों, मेकअप, हेयर, कॉस्ट्यूम, सेट और स्पॉट बॉयज को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने सेट पर मौजूद कुत्तों को भी याद करते हुए कहा कि उन्हें खाना खिलाना और प्यार करना हमेशा याद रहेगा।

हिमानी ने पोस्ट में कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें शो के सेट पर बिताए खुशियों के पल कैद हैं। एक फोटो में टीम केक काटते हुए जश्न मनाती दिखाई दे रही है। दूसरी में वह को-स्टार्स के साथ मजेदार पलों में बाल सीधे खड़े करके पोज दे रही हैं। एक अन्य तस्वीर में वह पारंपरिक कपड़ों में साथी कलाकारों के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें शो के दौरान बिताए गए मजेदार और यादगार पलों की झलक दिखाती हैं।

Point of View

बल्कि इसने दर्शकों के दिलों में भी विशेष स्थान बनाया। यह विदाई एक युग के अंत का प्रतीक है।
NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

हिमानी शिवपुरी ने कितने साल तक 'हप्पू की उलटन पलटन' में काम किया?
हिमानी शिवपुरी ने 'हप्पू की उलटन पलटन' में सात साल तक काम किया।
'कटोरी अम्मा' का किरदार किसने निभाया?
'कटोरी अम्मा' का किरदार हिमानी शिवपुरी ने निभाया।
हिमानी शिवपुरी ने कितने वर्षों का करियर बनाया है?
हिमानी शिवपुरी का करियर 35 वर्षों से अधिक का है।
हिमानी शिवपुरी के किस प्रसिद्ध डायलॉग्स के लिए दर्शक उन्हें याद करते हैं?
दर्शक उन्हें उनके डायलॉग्स जैसे 'नींबू निचोड़ दूंगी' और 'नासपीटा' के लिए याद करते हैं।
हिमानी शिवपुरी ने किस प्रकार की भूमिकाएं निभाई हैं?
हिमानी शिवपुरी ने हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई प्रकार की भूमिकाएं निभाई हैं।
Nation Press