कुब्रा सैत को 'धुरंधर द रिवेंज' के गाने 'जाइए सजना' का जादू, बनीं पसंदीदा
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, १८ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने रिलीज़ के बाद से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। फिल्म की कहानी, किरदार और गाने सभी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसी बीच, अभिनेत्री कुब्रा सैत को फिल्म का एक गाना 'जाइए सजना' बेहद पसंद आया है।
कुब्रा सैत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो साझा किया। इस वीडियो में कुब्रा हरे-भरे पहाड़ियों के बीच बैठकर चाय का आनंद ले रही हैं, जबकि उनके सामने एक नदी बह रही है। पूरा दृश्य बहुत ही मनमोहक लग रहा है। अभिनेत्री ने वीडियो के साथ लिखा कि उन्हें इसके लिए कोई खास गाना नहीं मिल रहा था, और अंततः उन्हें फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का गाना 'जाइए सजना' मिला। उन्होंने कहा, "आखिरकार मुझे इस वीडियो के साथ जोड़ने के लिए एक गाना मिल गया। फिल्म का म्यूजिक अब जिंदगीभर के लिए मेरा पसंदीदा बन गया।"
गाने 'जाइए सजना' को सतिंदर सरताज ने लिखा और गाया है। हालांकि गाने में मुख्य भाग जैस्मिन सैंडर्स ने गाया है, लेकिन सतिंदर की दो पंक्तियों ने सभी के दिलों में जादू कर दिया है। उनकी आवाज़ इतनी दिव्य है कि यह सबके दिलों को छू जाती है। गाने में जब-जब जसकीरत अपने परिवार को देखता है, तो उसके अंदर का खालीपन इन दो पंक्तियों में बखूबी झलकता है।
'धुरंधर द रिवेंज' का यह गाना रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब यह लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हो चुका है। यह बिलबोर्ड कैनेडियन हॉट 100 पर 58वें स्थान पर है। फिल्म को आदित्य धर ने निर्देशित किया है, जिसमें रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, और सारा अर्जुन जैसे कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक आर्मी ऑफिसर बनना चाहता है, लेकिन परिस्थितियों के चलते उसे एक जासूस बनकर पाकिस्तान में हमजा अली मजारी के रूप में मिशन पर जाना पड़ता है।