क्या देश के युवाओं के लिए 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्म जरूरी है?

Click to start listening
क्या देश के युवाओं के लिए 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्म जरूरी है?

सारांश

अभिनेता वरुण धवन अपनी नई फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म देश के युवाओं के लिए न केवल मनोरंजन बल्कि प्रेरणा का स्रोत भी है। जानें क्यों वरुण मानते हैं कि 'बॉर्डर 2' आज के समय में आवश्यक है।

Key Takeaways

  • वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' देशभक्ति की भावना को जागृत करती है।
  • फिल्म का गाना 'संदेशे आते हैं' दर्शकों को भावुक करता है।
  • फिल्म में सनी देओल और अन्य प्रमुख कास्ट शामिल हैं।
  • फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • यह फिल्म युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास करती है।

मुंबई, 3 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता वरुण धवन की नई फिल्म 'बॉर्डर 2' जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। इस देशभक्ति फिल्म के प्रति अपने उत्साह को बताते हुए अभिनेता ने कहा कि देश के युवाओं के लिए 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्म का होना बेहद आवश्यक है।

फिल्म 'बॉर्डर 2' के प्रसिद्ध गाने 'संदेशे आते हैं' के लॉन्च इवेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वरुण धवन बेहद भावुक दिखे। राजस्थान के ऐतिहासिक लोंगेवाला में आयोजित इस इवेंट में उन्होंने कहा कि उनका बचपन का सपना पूरा हो रहा है। वह हमेशा से वर्दीधारी सैनिक का किरदार निभाना चाहते थे।

वरुण ने सनी देओल की प्रशंसा करते हुए कहा, “सनी सर ने बताया कि बचपन में 'हकीकत' फिल्म देखकर उन्हें सेना पर फिल्म बनाने की इच्छा हुई। ठीक उसी तरह मैंने 'बॉर्डर' देखी और मेरे मन में सैनिक का किरदार निभाने की चाहत जगी। यह सब सनी सर की प्रेरणा से हुआ।”

उन्होंने आगे कहा, “'बॉर्डर' ने देश के बच्चों और युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत किया और हर किसी के मन में सेना के प्रति गर्व को बढ़ावा दिया। 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे अभियानों को देखकर देशवासियों में विश्वास बढ़ता है। भारत प्यार, शांति और भाईचारे में विश्वास करता है, लेकिन युवाओं को यह समझाने के लिए 'बॉर्डर' जैसी फिल्में आवश्यक हैं कि हमारा देश कितना शक्तिशाली है। सच बताऊं, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि 'घर कब आओगे' जैसे गाने का हिस्सा बनूंगा या 'बॉर्डर 2' में मुख्य भूमिका निभाऊंगा।”

वरुण ने फिल्म की महत्ता को उजागर करते हुए कहा, “जब-जब कोई हमारी धरती की ओर आंख उठाएगा, हम उसे करारा जवाब देंगे। 'बॉर्डर 2' एक जरूरी फिल्म है। यदि 1971 में हम किसी दूसरे देश को आजादी दिलाने के लिए लड़ सकते थे, तो अपनी आजादी के लिए भी लड़ेंगे और यही ताकत इस फिल्म में दिखाई देगी।” अंत में उन्होंने फिल्म का दमदार डायलॉग बोलते हुए कहा, “इस बार हम बॉर्डर में घुसेंगे नहीं, हम बॉर्डर ही बदल देंगे।”

'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसे जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में सनी देओल और वरुण धवन के अलावा दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Point of View

बल्कि युवाओं को अपने देश के प्रति गर्वित होने की प्रेरणा भी देता है।
NationPress
24/02/2026

Frequently Asked Questions

बॉर्डर 2 कब रिलीज होगी?
फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म का निर्देशन किसने किया है?
'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।
फिल्म में कौन-कौन से अभिनेता हैं?
फिल्म में वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
'बॉर्डर 2' का मुख्य संदेश क्या है?
'बॉर्डर 2' का संदेश है कि जब भी कोई हमारी धरती की ओर आंख उठाएगा, हम उसे करारा जवाब देंगे।
क्या फिल्म में कोई गाना है?
'बॉर्डर 2' में प्रसिद्ध गाना 'संदेशे आते हैं' भी शामिल है।
Nation Press