7 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा का राशिफल पढ़ा? मजेदार वीडियो हुआ वायरल!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा का राशिफल पढ़ा? मजेदार वीडियो हुआ वायरल!

सारांश

क्या सोनाक्षी सिन्हा का राशिफल पढ़ने वाला वीडियो सच में मजेदार है? जहीर इकबाल का यह वीडियो उनके प्यारे रिश्ते की एक झलक प्रस्तुत करता है। जानें इस वीडियो के पीछे की कहानी और इस जोड़ी के बारे में कुछ खास बातें!

मुख्य बातें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का प्यारा रिश्ता वीडियो में मजेदार नोक-झोंक सोनाक्षी का बॉलीवुड करियर जहीर का प्यार भरा राशिफल संबंधों में समर्थन और प्यार

मुंबई, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें उनके पति जहीर इकबाल उनका राशिफल पढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, "पति जहीर इकबाल मेरा राशिफल पढ़ रहे हैं। मुझे लगता है कि उनका सप्ताह इतना अच्छा नहीं जाने वाला है।"

वीडियो में जहीर कार में बैठकर अपने फोन पर सोनाक्षी का राशिफल पढ़ते हैं। वह सोनाक्षी को जून गर्ल बताते हुए कहते हैं कि हंसी, नाटकीय पल और लगातार सवाल-जवाब उनकी पहचान है। वह दिल से प्यार करती हैं और बदले में प्यार की उम्मीद भी करती हैं। जहीर आगे कहते हैं, "उसे लंबे फोन कॉल, सरप्राइज, इमोशनल बातें, भरोसा और सकारात्मकता पसंद हैं। यही उसकी जून गर्ल की पहचान है।"

यह सुनकर सोनाक्षी उनसे पूछती हैं, "तुम इतने अजीब क्यों हो?"

जहीर जवाब देते हैं, "मैं तुम्हें जानता हूं। मैं जानता हूं जून गर्ल्स कैसी होती हैं, प्यारी पत्नी।"

यह वीडियो दोनों के प्यारे रिश्ते की झलक प्रस्तुत करता है। दोनों अक्सर ऐसी प्यारी नोक-झोंक वाली वीडियो साझा करते हैं।

कुछ दिन पहले जहीर ने सोनाक्षी के बॉलीवुड में 15 साल पूरे होने पर एक भावुक पोस्ट के साथ जश्न मनाया। उन्होंने लिखा, "फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल पूरे करने पर बधाई! 15 साल की शानदार यात्रा, बेबी। इस दुनिया में मुझसे अधिक कोई तुम पर गर्व नहीं कर सकता। यह तो सिर्फ शुरुआत है। बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट वाइफ हमेशा के लिए।"

सोनाक्षी ने भी उन्हें धन्यवाद देते हुए कमेंट किया कि वह भी उनसे बहुत प्यार करती हैं।

गौरतलब है कि सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून, 2024 को शादी की थी। यह शादी मुंबई में सोनाक्षी के घर पर एक निजी समारोह में हुई, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। बाद में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दिखाता है कि कैसे एक स्वस्थ रिश्ते में आपसी समझ और प्यार होता है। जहीर और सोनाक्षी की यह नोक-झोंक हमें यह सिखाती है कि कैसे व्यक्तिगत जीवन में भी खुश रहने के लिए एक-दूसरे का समर्थन आवश्यक है।
RashtraPress
7 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा कब शादी करने वाले हैं?
जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून, 2024 को शादी की।
क्या इस वीडियो में जहीर का राशिफल पढ़ने का तरीका खास है?
जी हां, जहीर का राशिफल पढ़ने का तरीका मजेदार और प्यार भरा है, जो दर्शकों को आकर्षित करता है।
क्या यह वीडियो वायरल हुआ है?
जी हां, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान खींच रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले