लाफ्टर शेफ सीजन 3 में 'निया शर्मा 2.0': सेट पर हंसी का बुखार
सारांश
Key Takeaways
- लाफ्टर शेफ सीजन 3 हर शनिवार और रविवार को प्रसारित होता है।
- कृष्णा अभिषेक का 'निया शर्मा 2.0' अवतार दर्शकों को पसंद आ रहा है।
- शो में कई मशहूर सितारे शामिल हैं।
- भारती सिंह इस शो की मेज़बान हैं।
- शो को देखने के लिए कलर्स और जियोहॉटस्टार का ट्यून करना न भूलें।
मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय हिंदी कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 3' इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है, जो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होता है।
कलर्स ने हाल ही में लाफ्टर शेफ सीजन 3 के नए एपिसोड का एक मजेदार प्रोमो वीडियो साझा किया है, जिसमें कॉमेडियन, डांसर और होस्ट कृष्णा अभिषेक 'निया शर्मा 2.0' के रूप में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कृष्णा भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल निया शर्मा की मिमिक्री करते हुए नजर आ रहे हैं, जहाँ दोनों की ड्रेसिंग और हेयरस्टाइल एक समान है। दोनों ने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है।
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाफ्टर शेफ सीजन 3 के नए एपिसोड का प्रोमो साझा करते हुए लिखा, "जब किचन में होंगी दो निया, तो हंसी और हंगामा तो होगा ही, भैया! देखिए, लाफ्टर शेफ्स का अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3, जो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे, केवल कलर्स और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होता है।"
लाफ्टर शेफ के नए एपिसोड का प्रोमो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। कुछ ही घंटों में इस पोस्ट पर हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। लोग अब नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वीडियो में कृष्णा निया का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, "मैं एक सीरियल में नागिन क्या बनी, कलर्स ने मुझे सचमुच नेवला दे दिया" और इस पर सभी कॉमेडियन और सिंगर सुदेश लहरी भी हंसते हुए नजर आते हैं। वीडियो में आगे कृष्णा निया के कपड़ों पर भी मजाक करते हैं।
लाफ्टर शेफ एक भारतीय हिंदी कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो है, जिसका सीजन 3 हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होता है। इस शो को मशहूर कॉमेडियन और अभिनेत्री भारती सिंह होस्ट कर रही हैं, जबकि शेफ हरपाल सिंह सोखी जज के रूप में कार्यरत हैं, जो प्रतियोगियों को टास्क देते हैं और उनके डिश का टेस्ट करते हैं।
लाफ्टर शेफ सीजन 3 में प्रतियोगियों के रूप में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अली गोनी, जन्नत जुबैर, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, तेजस्वी प्रकाश, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, सुदेश लहरी, निया शर्मा, और अर्जुन बिजलानी जैसे टीवी और सोशल मीडिया के सितारे शामिल हैं।