2 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नुपूर सेनन ने स्टेबिन बेन के साथ शादी की? जानें पूरी कहानी!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नुपूर सेनन ने स्टेबिन बेन के साथ शादी की? जानें पूरी कहानी!

सारांश

नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी ने सभी का ध्यान खींचा है। उदयपुर में हुए इस समारोह में दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपने प्यार का इजहार किया। जानें इस खास दिन की सभी ख़ास बातें और देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें।

मुख्य बातें

नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी उदयपुर में हुई।
यह शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से संपन्न हुई।
नुपूर का करियर 2019 में शुरू हुआ था।
स्टेबिन बेन म्यूजिक इंडस्ट्री में एक प्रसिद्ध नाम हैं।
नुपूर की शादी प्रेम और संबंधों का प्रतीक है।

मुंबई, 12 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन ने शनिवार को अपने बॉयफ्रेंड स्टेबिन के साथ उदयपुर में कुछ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की उपस्थिति में विवाह किया। सोमवार को नुपूर ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें साझा कीं।

नुपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन के खास दिन की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही है, जिसमें नुपूर और स्टेबिन एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं। लाल रंग के जोड़े में गायिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लिखा, "तू मेरे कल दा सुकूनते अज्ज दा शुक्र। 11.01.2026।"

नुपूर और स्टेबिन ने क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से विवाह किया। जहाँ क्रिश्चियन समारोह में उन्होंने सफेद गाउन पहना, वहीं हिंदू विवाह में नुपूर ने लाल रंग का जोड़ा पहना।

नुपूर और स्टेबिन की शादी की रस्में उदयपुर के लेकसिटी के रैफल्स होटल में चल रही हैं। 7 जनवरी को कृति अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंची थीं, जिसके बाद 8 जनवरी को नुपूर और स्टेबिन की संगीत सेरेमनी हुई। संगीत समारोह में नुपूर ने "सजना जी वारी वारी" गाने पर प्रदर्शन किया। इसके अलावा, कृति ने भी कई गानों पर थिरकते हुए अपनी बहन के लिए परफॉर्म किया।

अगर नुपूर के करियर की बात करें, तो उन्होंने साल 2019 में बी प्राक के म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ में पहली बार नजर आई थीं। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार थे। इसके बाद 2021 में दोनों का साथ में 'फिलहाल 2: मोहब्बत' एलबम आया।

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले नुपूर ने तेलुगु फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' से अभिनय में शुरुआत की थी। इसके बाद, वे हॉटस्टार पर उनके शो 'पॉप कौन?' में भी नजर आईं।

साल 2026 में नुपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म 'नूरानी चेहरा' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। स्टेबिन म्यूजिक इंडस्ट्री का एक प्रसिद्ध नाम हैं, और वे 2018 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने गाए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को दर्शाते हैं। यह समारोह न केवल उनके परिवार और दोस्तों के लिए एक खुशी का अवसर है, बल्कि बॉलीवुड में भी चर्चाओं का विषय बन गया है।
RashtraPress
2 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नुपूर सेनन ने शादी कब की?
नुपूर सेनन ने 11 जनवरी 2026 को शादी की।
स्टेबिन बेन कौन हैं?
स्टेबिन बेन एक प्रसिद्ध गायक हैं।
नुपूर सेनन का करियर क्या है?
नुपूर ने बी प्राक के म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ से अपने करियर की शुरुआत की।
क्या नुपूर और स्टेबिन की शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से हुई?
हाँ, उनकी शादी दोनों रीति-रिवाजों से हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले