28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इस वीकेंड ओटीटी पर देखी जा सकती हैं शानदार फिल्में और सीरीज?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इस वीकेंड ओटीटी पर देखी जा सकती हैं शानदार फिल्में और सीरीज?

सारांश

इस वीकेंड ओटीटी पर रोमांचक फिल्में और सीरीज की भरपूर पेशकश है। दे कॉल हिम ओजी से लेकर परम सुंदरी तक, दर्शकों के लिए मनोरंजन का एक शानदार अनुभव है। जानें कौन सी फिल्में और सीरीज इस वीकेंड देखने के लिए उपलब्ध हैं।

मुख्य बातें

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस वीकेंड कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।
परिवार के साथ देखने के लिए ये सभी फिल्में उपयुक्त हैं।
दर्शकों को विभिन्न शैलियों में मनोरंजन मिलेगा।

मुंबई, 23 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। इस वीकेंड पर दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई शानदार फिल्में और सीरीज का आनंद ले सकते हैं। इनमें क्राइम थ्रिलर, एक्शन से भरपूर ड्रामा और रोमांटिक कॉमेडी शामिल हैं। दर्शक इनका मजा अपने परिवार के साथ घर पर आराम से ले सकते हैं।

इनमें से कई फिल्में पहले ही सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं, और अब ये छोटे पर्दे पर एंटरटेन करने आ रही हैं। आइए जानते हैं इस वीकेंड दर्शकों के लिए ओटीटी पर क्या खास है।

दे कॉल हिम ओजी : यह तेलुगु एक्शन क्राइम फिल्म है जिसमें प्रसिद्ध अभिनेता पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अभिमन्यु सिंह, सुदेव नायर और हरीश उथमन भी हैं। यह इमरान हाशमी की पहली तेलुगु फिल्म है, जिसे सुजीत ने निर्देशित किया है। फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था।

नोबडी वांट्स दिस-2 : इस रोमांटिक कॉमेडी सीरीज का निर्माण एरिन फोस्टर ने किया है। इसमें क्रिस्टन बेल, एडम ब्रॉडी, जस्टिन लूपे और टिमोथी सिमंस जैसे सितारे हैं। यह जोआन और नोआ के रिलेशनशिप की कहानी है, जिसका पिछला सीजन दर्शकों को बहुत पसंद आया।

परम सुंदरी : यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें एक उत्तर भारतीय लड़के और एक दक्षिण भारतीय लड़की की प्रेम कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। यह 24 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

कुरुक्षेत्र - पार्ट 2 : एनिमेटेड सीरीज 'कुरुक्षेत्र' का दूसरा भाग भी दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है। इसमें महाभारत की कहानी है, जो 18 प्रमुख योद्धाओं के नजरिए से दिखाई गई है। ये सभी युद्ध के दौरान अपनी-अपनी चुनौतियों का सामना करते हैं। पहले भाग को दर्शकों ने सराहा था। इसका पहला भाग नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और 24 अक्टूबर को इसका दूसरा भाग रिलीज होगा।

मिराज : यह एक मलयालम क्राइम-थ्रिलर फिल्म है। इसमें अभिरामी की कहानी है, जिसका मंगेतर किरण एक ट्रेन दुर्घटना के बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो जाता है। किसी गड़बड़ी के शक में, वह पत्रकार अश्विन के साथ मिलकर सच्चाई को जानने की कोशिश करती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पेश की जा रही फिल्में और सीरीज विभिन्न शैलियों में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। यह प्लेटफॉर्म परिवारों के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक मनोरंजन का माध्यम है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस वीकेंड कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं?
इस वीकेंड 'दे कॉल हिम ओजी', 'नोबडी वांट्स दिस-2', 'परम सुंदरी', 'कुरुक्षेत्र - पार्ट 2', और 'मिराज' जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं।
कब और कहाँ देख सकते हैं 'परम सुंदरी'?
'परम सुंदरी' फिल्म 24 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले