क्या प्रीति जिंटा ने बर्फ में स्नो गर्ल के साथ अपने बचपन की यादें ताजा की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रीति जिंटा ने बर्फ में स्नो गर्ल के साथ अपने बचपन की यादें ताजा की?

सारांश

प्रीति जिंटा ने हाल ही में बर्फबारी का मजा लेते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे एक स्नो गर्ल के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद किया है, जब वे शिमला में बर्फ का आनंद लिया करती थीं। जानें उनकी इस यादगार यात्रा के बारे में।

मुख्य बातें

प्रीति जिंटा ने बर्फ में स्नो गर्ल के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा कीं।
उनका जन्म स्थान शिमला है, जहां उन्होंने बचपन में बर्फ का आनंद लिया।
प्रीति का परिवार आर्मी परिवार से संबंधित है।
उन्होंने 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की।
प्रीति की आखिरी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' थी।

मुंबई, 27 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। इस समय ठंड की तीव्रता बढ़ गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। कई लोग इस बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। इसी बीच, अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने बर्फ का आनंद लेते हुए एक तस्वीर साझा की।

अभिनेत्री का जन्म स्थान शिमला है, लेकिन शादी के बाद वह अपने पति और परिवार के साथ विदेश में बस गई हैं। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे बर्फ से बने स्नो गर्ल के पास खड़ी हैं। वे गर्म कपड़ों में मुस्कुरा रही हैं और उनकी डिम्पल वाली मुस्कान सभी का दिल जीत रही है।

प्रीति ने लिखा, "मैंने पहले कई बार स्नोमैन बनाए हैं, लेकिन इस बार बच्चों के कारण हमने स्नो गर्ल बनाई। इसमें बर्फ की खूबसूरत स्कर्ट भी लगाई गई है। इसे देखकर मुझे शिमला के बचपन के दिन याद आ गए, जब चारों ओर सिर्फ बर्फ होती थी। सच में, समय कितनी तेजी से बीतता है और ज़िंदगी एक पूरा चक्कर लगाकर फिर उसी जगह पहुंच जाती है।"

फैंस को प्रीति का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ कर रहे हैं।

प्रीति एक आर्मी परिवार से हैं। उनके पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे, लेकिन जब वह मात्र 13 वर्ष की थीं, तब उनके पिता का निधन एक कार दुर्घटना में हो गया था। इस दुर्घटना में उनकी मां को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण वह दो साल तक बिस्तर पर रहीं।

2016 की शुरुआत में, प्रीति जिंटा ने अमेरिकन नागरिक जीन गुडइनफ से शादी की थी। 29 फरवरी को इस जोड़े ने लॉस एंजेलिस में एक निजी समारोह में सात फेरे लिए थे। अभिनेत्री अब अपने दोनों बच्चों और पति के साथ लॉस एंजेलिस में निवास कर रही हैं।

प्रीति जिंटा आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2018 में नीरज पाठक द्वारा निर्देशित एक एक्शन कॉमेडी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थीं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि हमें यह भी बताता है कि जीवन के छोटे-छोटे क्षण कितने महत्वपूर्ण होते हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रीति जिंटा का जन्मस्थान क्या है?
प्रीति जिंटा का जन्मस्थान शिमला है।
प्रीति जिंटा ने किससे शादी की है?
प्रीति जिंटा ने अमेरिकन नागरिक जीन गुडइनफ से शादी की है।
प्रीति जिंटा की आखिरी फिल्म कौन सी है?
प्रीति जिंटा की आखिरी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' है, जो 2018 में रिलीज हुई थी।
प्रीति जिंटा का परिवार किस क्षेत्र से ताल्लुक रखता है?
प्रीति जिंटा का परिवार आर्मी परिवार से है।
प्रीति जिंटा के पिता का क्या हुआ था?
प्रीति जिंटा के पिता का निधन एक कार दुर्घटना में हुआ था।
राष्ट्र प्रेस