राकेश का कहना है, हमें पता था फिल्म चलेगी, लेकिन ऐसे क्रेज की उम्मीद नहीं थी

Click to start listening
राकेश का कहना है, हमें पता था फिल्म चलेगी, लेकिन ऐसे क्रेज की उम्मीद नहीं थी

सारांश

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। राकेश बेदी का किरदार फिल्म में प्रमुखता से उभरा है। जानिए उनकी अनोखी कहानी और फिल्म के बारे में।

Key Takeaways

  • धुरंधर 2 ने रिलीज होते ही धूम मचा दी।
  • राकेश बेदी का किरदार दर्शकों के दिलों में बसा।
  • आदित्य धर ने प्रभावशाली स्क्रिप्ट लिखी।
  • रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका के साथ राकेश का क्लाइमेक्स सीन खास रहा।
  • फिल्म में मजाकिया और गंभीर दोनों तत्व हैं।

मुंबई, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने रिलीज होते ही हर जगह धूम मचा दी है। फिल्म में भले ही रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे, लेकिन इसके क्लाइमेक्स वाले सीन में राकेश बेदी ने सभी का दिल जीत लिया है। इस सीन को देखने के बाद लोग उन्हें फिल्म का असली 'धुरंधर' मानने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा के ढेर सारे पोस्ट आ रहे हैं और कई उपयोगकर्ता उन्हें 'हुकुम का इक्का' बता रहे हैं।

शुक्रवार को राकेश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हालिया इंटरव्यू का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने निर्देशक आदित्य धर के साथ हुई एक दिलचस्प बातचीत का जिक्र किया। राकेश ने बताया कि फिल्म की रिलीज से पहले आदित्य ने उनसे कहा था कि उन्हें कुछ बक्से खरीदने चाहिए।

अभिनेता ने वीडियो में कहा, "फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी शानदार थी कि आदित्य ने मुझसे कहा था कि सर, आप कुछ टोकरी खरीद लीजिए, मुझे इतनी तारीफ मिलने वाली हैं, इन्हें कहां रखेंगे। मतलब फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत प्रभावशाली थी। सभी के किरदार बहुत अच्छे थे, इसलिए हमें ये तो पता था कि फिल्म चलेगी, लेकिन इस तरह का क्रेज बढ़ेगा, ये नहीं सोचा था।"

राकेश ने आगे अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, "मैंने एक बार आदित्य से कहा था कि मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं कई सालों से क्रिकेट बल्ला लेकर क्रीज पर खड़ा हूं और मैं एक 'लूज बॉल' का इंतजार कर रहा हूं। अगर मुझे कोई लूज बॉल मिली, तो मैं उस पर छक्का मार दूंगा। मुझे लगता है कि आदित्य ने वो लूज बॉल मुझे दी और मैंने छक्का मारा है।"

फिल्म 'धुरंधर' में राकेश बेदी ने एक पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया था। यह चरित्र एक भ्रष्ट राजनेता का था, जिसके संबंध अपराधियों के साथ थे। राकेश बेदी ने इस किरदार को कभी मजाकिया तो कभी गंभीर अंदाज में पेश किया। पहले भाग में ये किरदार दर्शकों को एक सहायक पात्र की तरह लगता है, लेकिन 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी का जमील जमाली का किरदार दर्शकों को चौंका देता है। जब उसकी असली पहचान सामने आती है, तो दर्शक हैरान रह जाते हैं।

Point of View

बल्कि यह दर्शाती है कि कैसे एक मजबूत स्क्रिप्ट और प्रभावी किरदार दर्शकों के दिलों को छू सकते हैं। राकेश बेदी का किरदार इस फिल्म में महत्वपूर्ण मोड़ लाता है।
NationPress
20/03/2026

Frequently Asked Questions

फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' कब रिलीज हुई?
'धुरंधर 2: द रिवेंज' 20 मार्च को रिलीज हुई।
राकेश बेदी ने किस किरदार को निभाया है?
राकेश बेदी ने जमील जमाली का किरदार निभाया है।
फिल्म की मुख्य भूमिका में कौन है?
फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह हैं।
फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में क्या कहा गया है?
फिल्म की स्क्रिप्ट को अत्यंत प्रभावशाली और शानदार कहा गया है।
फिल्म ने दर्शकों को कैसे प्रभावित किया?
फिल्म ने दर्शकों को अपने क्लाइमेक्स सीन और राकेश बेदी के किरदार से प्रभावित किया है।
Nation Press