29 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रकुल प्रीत ने जैकी भगनानी के बर्थडे पर इमोशनल पोस्ट लिखा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रकुल प्रीत ने जैकी भगनानी के बर्थडे पर इमोशनल पोस्ट लिखा?

सारांश

जैकी भगनानी के जन्मदिन पर रकुल प्रीत ने एक भावुक संदेश साझा किया, जिसमें प्यार और समर्थन की बात की। उनका यह पोस्ट इस जोड़ी की प्रेम कहानी को दर्शाता है, जो लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी। जानें इस खास मौके पर क्या कहा रकुल ने।

मुख्य बातें

जैकी भगनानी का जन्मदिन २५ दिसंबर को है।
रकुल प्रीत ने जैकी को एक भावुक पोस्ट के जरिए बधाई दी।
यह जोड़ी लॉकडाउन के दौरान एक-दूसरे के करीब आई।
जैकी सफल फिल्म निर्माता और अभिनेता हैं।
रकुल की नई फिल्म 'दे दे प्यार दे -2' है।

मुंबई, २५ दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और अभिनेता जैकी भगनानी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने एक दिल छू लेने वाला बधाई संदेश दिया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर जैकी के लिए एक मोंटाज वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मेरे सबसे प्रिय इंसान। आप मेरी ताकत, सहारा और मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी हो। मुझे हमेशा अपने साथ रखने और समझने के लिए दिल से धन्यवाद।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैं ऊपर वाले से प्रार्थना करती हूं कि आपका अगला वर्ष खुशियों, सफलताओं और ढेर सारी हंसी से भरा हो। हमेशा ऐसे ही अच्छे रहो और मेरी खुशी का कारण बने रहो। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं।"

जैकी न केवल एक अभिनेता हैं, बल्कि एक सफल फिल्म निर्माता भी हैं, जो पूजा एंटरटेनमेंट के माध्यम से कई चर्चित फिल्मों का निर्माण करते हैं। इसके अलावा, उन्होंने 'फालतू', 'मिशन रानीगंज', और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के दिलों में खास स्थान बनाया है।

रकुल ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में जैकी भगनानी के साथ पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। यह जोड़ी अपनी केमिस्ट्री और एक-दूसरे के प्रति प्रेम के लिए अक्सर चर्चा में रहती है। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत लॉकडाउन के दौरान हुई थी।

रकुल और जैकी को एक सामान्य मित्र के जरिए पता चला कि वे दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। शुरू में उनकी दोस्ती हुई, फिर यह प्यार में बदल गई। जैकी ने 2021 में सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को आधिकारिक किया।

अभिनेत्री की हालिया फिल्म 'दे दे प्यार दे -2' है, जो कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है। इस फिल्म में रकुल के साथ अजय देवगन, आर माधवन, जावेद जाफरी और उनके बेटे मीजान जाफरी भी हैं। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दर्शाता है कि प्यार और समर्थन किसी भी रिश्ते की नींव होते हैं।
RashtraPress
29 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जैकी भगनानी का जन्मदिन कब है?
जैकी भगनानी का जन्मदिन २५ दिसंबर को है।
रकुल प्रीत ने जैकी को क्या लिखा?
रकुल ने जैकी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपनी ताकत और खुशी बताया।
जैकी भगनानी की कौन-कौन सी फिल्में प्रसिद्ध हैं?
जैकी भगनानी की प्रसिद्ध फिल्मों में 'फालतू', 'मिशन रानीगंज', और 'बड़े मियां छोटे मियां' शामिल हैं।
रकुल प्रीत की हालिया फिल्म कौन सी है?
रकुल प्रीत की हालिया फिल्म 'दे दे प्यार दे -2' है।
रकुल और जैकी की प्रेम कहानी कब शुरू हुई?
रकुल और जैकी की प्रेम कहानी लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले