क्या रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात साझा की?
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी की एक्टिंग और गानों के फैंस दीवाने हैं, लेकिन अब वह अपनी लेखन शैली से भी लोगों का दिल जीतने की कोशिश कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात साझा की है। उन्होंने रिश्तों में अहमियत और निभाने की ज़रूरत पर अपनी राय व्यक्त की है।
रानी चटर्जी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल की बात लिखी है। यह पहला मौका है जब रानी ने अपने भावनाओं को शब्दों में पिरोया है। उन्होंने लिखा, "वहां कुछ भी कहने की जरूरत नहीं, जहां आपके कहे शब्दों को अहमियत न मिले, जो बात आपके लिए ज़रूरी है, वो किसी और के लिए बेमतलब हो सकती है। हो सकता है कि जो रिश्ता आपके लिए महत्वपूर्ण हो, वो किसी और के लिए बस समय बिताने का तरीका हो।" रानी का यह पोस्ट वाकई में प्रेरणादायक है और किसी को भी मोटिवेट कर सकता है।
इससे पहले, रानी ने अमिताभ बच्चन के शो केबीसी में आए बच्चे इशित भट्ट की क्लास लगाई थी, जिसने अपने खराब व्यवहार से अभिनेता का अपमान किया था। सोशल मीडिया पर बच्चे और उसके परिवार को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। रानी ने वीडियो शेयर कर जनरेशन पर सवाल उठाया था कि आने वाली पीढ़ी कहां जा रही है। उन्होंने लिखा था, "कह ये रहा है और शर्म मुझे आ रही है।"
बता दें कि शो के अंत में इशित रामायण के सवाल पर हार गए थे।
काम के मोर्चे पर, रानी फिलहाल एक ब्रेक पर हैं और अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। वह अधिकतर समय जिम में बिता रही हैं। रानी ने कई फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है, जिनमें उनकी ‘परिणयय सूत्र’ शामिल है, जिसमें उन्होंने दो हीरो के साथ स्क्रीन साझा की है। इसके अलावा उनकी ‘जय मां सतोषी’, ‘प्रिया ब्यूटी पार्लर’, ‘चुगलखोर बहुरिया’, और ‘सास बहू और यमराज’ रिलीज हो चुकी हैं। इन सभी फिल्मों को आप फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं।