27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दानिश पंडोर ने रणवीर सिंह के अभिनय की की तारीफ, 'धुरंधर' में दिखी शानदार केमिस्ट्री

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दानिश पंडोर ने रणवीर सिंह के अभिनय की की तारीफ, 'धुरंधर' में दिखी शानदार केमिस्ट्री

सारांश

रणवीर सिंह और दानिश पंडोर की केमिस्ट्री ने 'धुरंधर: द रिवेंज' में दर्शकों को आकर्षित किया। दानिश ने रणवीर की अभिनय क्षमता की सराहना की और उनकी यात्रा में समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्य बातें

रणवीर सिंह और दानिश पंडोर की शानदार केमिस्ट्री।
फिल्म में प्रत्येक किरदार की अपनी एक मजबूत कहानी है।
दानिश ने रणवीर की अभिनय क्षमता की तारीफ की।
'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।
फिल्म दानिश के करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई।

मुंबई, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म 'धुरंधर-द रिवेंज' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। दर्शकों ने फिल्म की कहानी और पात्रों को बेहद सराहा है।

इस फिल्म की एक खासियत यह है कि इसके हर किरदार की अपनी एक सशक्त कहानी है, जो दर्शकों को बेहद प्रभावित कर रही है। यदि आपने यह फिल्म देखी है, तो आपको उजैर बलोच का किरदार जरूर याद होगा, जिसे दानिश पंडोर ने बेहतरीन तरीके से निभाया है।

उजैर एक ऐसा गैंगस्टर है, जो बाहरी रूप से शांत और साधारण दिखता है, लेकिन अंदर से बेहद खतरनाक, चालाक और बुद्धिमान होता है। वह कराची के अंडरवर्ल्ड में हमजा (रणवीर सिंह) का सबसे करीबी और विश्वसनीय साथी होता है। दोनों मिलकर बड़े-बड़े योजनाएं बनाते हैं और खतरनाक कामों को अंजाम देते हैं।

दानिश और रणवीर के बीच की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। वहीं, ऑफ-स्क्रीन भी दोनों एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं। इसका एक ज्वलंत उदाहरण दानिश पंडोर का इंस्टाग्राम पोस्ट है, जिसमें उन्होंने रणवीर की तारीफ करते हुए उनके साथ काम करने के अनुभव को साझा किया।

दानिश ने लिखा, "कहने को तो बहुत कुछ है, लेकिन आज ज्यादा नहीं कहूंगा। पूरी दुनिया ने आपकी एक्टिंग और जादू को देख लिया है। मैं उन भाग्यशाली लोगों में से हूं, जिन्होंने इसे करीब से महसूस किया। आप इस समय के सबसे अद्भुत एक्टर्स में से एक थे, हैं और हमेशा रहेंगे। आपने हमजा और जसकीरत जैसे किरदारों को जान दी है, जो कभी नहीं भुलाई जा सकेंगी। इस पूरी यात्रा में मेरे साथ खड़े रहने के लिए दिल से धन्यवाद। लव यू रणवीर सिंह भैया।"

'धुरंधर: द रिवेंज' में दानिश की परफॉर्मेंस को विशेष रूप से सराहा गया और यह फिल्म उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। दानिश की यह पोस्ट फैंस के साथ-साथ कई इंडस्ट्री के दोस्तों को भी बेहद पसंद आई है, जो कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि इसमें अभिनय की गुणवत्ता भी अपेक्षाकृत उच्च स्तर की है। यह फिल्म दर्शकों के बीच अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त कर रही है, जो इसकी कहानी और पात्रों की गहराई को दर्शाती है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' कब रिलीज हुई?
'धुरंधर: द रिवेंज' 23 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
दानिश पंडोर ने किस किरदार को निभाया है?
दानिश पंडोर ने फिल्म में उजैर बलोच का किरदार निभाया है।
रणवीर सिंह की भूमिका क्या है?
रणवीर सिंह ने फिल्म में हमजा का किरदार निभाया है, जो एक गैंगस्टर है।
फिल्म की कहानी में क्या खास है?
फिल्म में प्रत्येक किरदार की अपनी एक सशक्त कहानी है, जो दर्शकों को प्रभावित करती है।
फिल्म में दानिश की परफॉर्मेंस का कैसा रिस्पॉन्स मिला?
दानिश की परफॉर्मेंस को दर्शकों और आलोचकों द्वारा सराहा गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले