17 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रिद्धिमा कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर को उनके जन्मदिन पर इमोशनल शुभकामनाएं दीं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रिद्धिमा कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर को उनके जन्मदिन पर इमोशनल शुभकामनाएं दीं?

सारांश

रिद्धिमा कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर को उनके 67वें जन्मदिन पर भावुक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नीतू को एक असाधारण महिला बताया और कहा कि वह दुनिया की हर खुशी की हकदार हैं। जानें इस खास मौके पर रिद्धिमा के द्वारा शेयर की गई भावनात्मक बातें और नीतू की फिल्मी करियर की झलक।

मुख्य बातें

रिद्धिमा कपूर का मां के प्रति प्यार और सम्मान।
नीतू कपूर का फिल्मी करियर और उपलब्धियां।
सोशल मीडिया पर फैंस का प्यार।
रिद्धिमा का बॉलीवुड डेब्यू ।
परिवार के रिश्तों का महत्व।

मुंबई, 8 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। रिद्धिमा कपूर ने अपनी मां और प्रसिद्ध अभिनेत्री नीतू कपूर को उनके 67वें जन्मदिन पर दिल से शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपनी मां को एक असाधारण महिला बताते हुए कहा कि वह दुनिया की हर खुशी की हकदार हैं।

रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो कोलाज शेयर किया, जिसमें वह अपनी मां नीतू कपूर, भाई रणबीर कपूर, भाभी आलिया भट्ट और अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

वीडियो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, "मां, आप सबसे शानदार महिला हो, जिसे मैं जानती हूं। हर दिन खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि आप मेरी मां हो। आप दुनिया की सारी खुशियों की हकदार हो, आज भी और हमेशा। मैं आपको सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। जन्मदिन मुबारक हो, मां।"

फैंस ने नीतू कपूर को सोशल मीडिया पर बधाइयों से लवाज़ कर दिया है।

काम की बात करें तो नीतू कपूर जल्द ही कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की अगली फिल्म में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग शिमला की खूबसूरत जगहों पर हुई है। खास बात यह है कि इस फिल्म में रिद्धिमा का बॉलीवुड डेब्यू हो रहा है। फिल्म का निर्देशन आशीष आर. मोहन कर रहे हैं और इसका अस्थायी नाम डीकेएस रखा गया है।

नीतू कपूर के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 8 साल'सूरज' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वैजयंती माला और राजेंद्र कुमार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म हिट रही। इसके बाद बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने 'दस लाख' (1966), 'वारिस' (1969), और 'घर घर की कहानी' जैसी फिल्में कीं। लेकिन असली पहचान 1968 में आई फिल्म 'दो कलियां' से मिली। इसमें उन्होंने जुड़वा बेटियों का रोल निभाया था।

बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 'रिक्शावाला' (1973) थी, जिसमें वह रणधीर कपूर के साथ नजर आई थीं। उन्होंने 'यादों की बारात', 'रफू चक्कर', 'दीवार', 'परवरिश', 'जानी दुश्मन', 'काला पत्थर', 'खेल खेल में', 'अमर अकबर एंथनी', 'याराना', 'धरम वीर' और 'कभी कभी' जैसी कई सुपरहिट फिल्में कीं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह बॉलीवुड की एक दिग्गज हस्ती के करियर और उनके योगदान का जश्न भी है। रिद्धिमा का भावुक संदेश यह दर्शाता है कि परिवार के रिश्ते कितने महत्वपूर्ण होते हैं। इस तरह के पल हमें याद दिलाते हैं कि सच्चा प्यार और सम्मान हमेशा जीवित रहता है।
RashtraPress
17 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीतू कपूर का जन्मदिन कब है?
नीतू कपूर का जन्मदिन 8 जुलाई को है।
रिद्धिमा कपूर ने अपनी मां के लिए क्या लिखा?
रिद्धिमा ने लिखा कि उनकी मां दुनिया की सबसे शानदार महिला हैं और वह हर खुशी की हकदार हैं।
नीतू कपूर की आने वाली फिल्म कौन सी है?
नीतू कपूर जल्द ही कपिल शर्मा की अगली फिल्म में नजर आएंगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले